चकराता–त्यूणी मोटर मार्ग 30 किमी तक बंद, बर्फ हटाने में जुटा एनएच विभाग

विकासनगर: उत्तराखंड में 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन हुई भारी बर्फबारी का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में हुई जबरदस्त बर्फबारी के चलते चकराता–त्यूणी मोटर मार्ग करीब 30 किलोमीटर तक पूरी तरह बंद हो गया है। मार्ग को खोलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग दो जेसीबी मशीनों और एक स्नोकटर की मदद से लगातार बर्फ हटाने के कार्य में जुटा हुआ है।

भारी बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के कई राष्ट्रीय और राज्य मार्ग बाधित हुए हैं। चकराता क्षेत्र में बर्फ की मोटी चादर बिछने से जहां किसानों और होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को फायदा हुआ है, वहीं देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंच रहे हैं। सैलानी बर्फबारी और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

हालांकि, चकराता के सुदूरवर्ती गांवों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चकराता–त्यूणी मोटर मार्ग पर लोखंडी और कोटी कनासर क्षेत्र में सबसे अधिक बर्फबारी हुई है, जहां करीब तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है। इसके चलते कई गांवों का संपर्क तहसील और ब्लॉक मुख्यालय से कट गया है। गांवों में किसानों को रोजमर्रा के कार्यों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम की स्थिति की बात करें तो शनिवार को क्षेत्र में धूप खिली रही, जबकि रविवार को हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम साफ रहने पर जल्द ही हालात सामान्य हो सकते हैं।

एनएच विभाग के अपर सहायक अभियंता ब्रहम दत्त डोभाल ने बताया कि चकराता–त्यूणी मोटर मार्ग के बीच करीब 30 किलोमीटर हिस्से में भारी बर्फबारी के कारण सड़क बंद हो गई थी। मार्ग को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीनें और एक स्नोकटर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 15 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाई जा चुकी है और शेष हिस्से में कार्य लगातार जारी है। प्रशासन का प्रयास है कि जल्द से जल्द मार्ग को वाहनों के लिए सुचारु किया जा सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने