जगजीतपुर में आबादी में घुसे जंगली हाथी, स्कूटी सवार की लापरवाही से टलते-टलते बचा बड़ा हादसा

जगजीतपुर क्षेत्र में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से निकलकर दो जंगली हाथी आबादी वाले इलाके में घुस आए। हाथी शांतिपूर्वक कॉलोनी में विचरण कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति की लापरवाही सब पर भारी पड़ सकती थी। व्यक्ति ने जानबूझकर हाथियों के पीछे स्कूटी दौड़ानी शुरू कर दी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय वन विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने में जुटी थी। स्कूटी सवार को कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना और बार-बार हाथियों के पीछे स्कूटी ले जाता रहा। जैसे ही स्कूटी हाथियों के करीब पहुंची, एक टस्कर हाथी अचानक पलटकर स्कूटी सवार की ओर बढ़ा। स्थिति गंभीर होती देख पीछे मौजूद वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने तेज शोर मचाया, जिसके बाद हाथी आगे की ओर बढ़ गए और व्यक्ति की जान बच सकी।

घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने स्कूटी सवार की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

इस संबंध में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि आबादी में घुसे वन्यजीवों से छेड़छाड़ करना बेहद खतरनाक है। हाथियों के साथ फोटो, वीडियो या सेल्फी लेने की कोशिश लोगों को मुश्किल में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि स्कूटी सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जगजीतपुर क्षेत्र में हाथियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सुरक्षा दीवार बनाए जाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जगजीतपुर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से जंगली हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। हाल के दिनों में मिस्सरपुर और जगजीतपुर इलाके में हाथियों द्वारा घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ती आबादी के कारण जंगलों का क्षेत्र सिमटता जा रहा है, जिससे हाथियों जैसे संवेदनशील वन्यजीव अपने पारंपरिक कॉरिडोर से होकर आबादी की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका लगातार बढ़ रही है।

वर्तमान में हरिद्वार में कांवड़ मेला चरम पर है और हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर कांवड़ियों की भारी आवाजाही बनी हुई है, जो जंगल से होकर गुजरता है। वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं, लेकिन अधिकारियों ने कांवड़ियों और आम लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न रुकें और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल