उत्तरकाशी: ग्राम सभा सौंदी को योजनाओं से जोड़ने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने डीएम से लगाई गुहार

उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड डुंडा अंतर्गत ग्राम सभा सौंदी की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मुलाकात कर समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा सौंदी अभी तक उत्तरकाशी जनपद के मनरेगा पोर्टल से सही रूप से संबद्ध नहीं हो पाई है, जिससे रोजगार संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने अवगत कराया कि 30 नवम्बर 2023 से ग्राम सभा सौंदी को आधिकारिक रूप से उत्तरकाशी जनपद में सम्मिलित किया गया है, लेकिन तकनीकी और अभिलेखी त्रुटियों के चलते गांव अब तक शासकीय योजनाओं से पूर्ण रूप से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामवासियों के आधार कार्ड में निवास स्थान अब भी टिहरी गढ़वाल दर्ज है, जिसके कारण निवास विवरण में संशोधन नहीं हो पा रहा है। समाज कल्याण विभाग को छोड़ अधिकांश विभागों से गांव को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा, जिससे विकास कार्य बाधित हैं।

विधानसभा क्षेत्र को लेकर भी संशय

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ग्राम सभा सौंदी के मतदाता किस विधानसभा क्षेत्र में मतदान करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सौंदी को विधिवत गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र, जनपद उत्तरकाशी में शामिल किया जाए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम सिलोड़ा से सौंदी को जोड़ने हेतु सड़क स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करने, विधायक निधि व्यय की प्रशासनिक अनुमति प्रदान करने सहित अन्य मांगें भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं।

दो वर्षों से लटके विकास कार्य

सौंदी गांव के पूर्व प्रधान जीतम सिंह रावत, आनंद सिंह पंवार और जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि गांव दो वर्ष पूर्व उत्तरकाशी जनपद के डुंडा ब्लॉक में शामिल हो चुका है, लेकिन वर्तमान में अधिकांश विभागों का संचालन अब भी टिहरी जनपद से हो रहा है। इससे ग्रामीणों को छोटे-बड़े कार्यों के लिए टिहरी मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सभी विभागों का संचालन पूर्ण रूप से उत्तरकाशी जनपद से किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले में जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो पूरे गांव के लोग जिला कलेक्ट्रेट उत्तरकाशी परिसर में धरना देने को बाध्य होंगे।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल