गंगनहर में लापता IIT Roorkee के एमबीए छात्र का एक हफ्ते बाद भी सुराग नहीं, 100 सदस्यीय टीम चला रही सघन सर्च ऑपरेशन

हरिद्वार जिले के रुड़की में स्थित गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हुए आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। छात्र की तलाश में प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दो बार गंगनहर का पानी भी बंद किया जा चुका है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

जानकारी के अनुसार, बीती 11 फरवरी बुधवार को आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला, निवासी बनारस (उत्तर प्रदेश), अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गंगनहर किनारे बने वाल्मीकि घाट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि घाट पर बैठने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वे गंगनहर में गिर गए।

साथियों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कुछ लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन गंगनहर के तेज बहाव के कारण वे देखते ही देखते पानी में बह गए और लापता हो गए।

घटना के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रारंभिक चरण में एसडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश की। इसके बाद गंगनहर का पानी बंद कर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल सका।

16 फरवरी सोमवार को एक बार फिर गंगनहर का पानी बंद कर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के जवान, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन और जल पुलिस की टीमें मौके पर तैनात रहीं। छात्र की तलाश के लिए करीब 20 प्रोफेशनल गोताखोरों को विशेष रूप से बुलाया गया है, जिनमें देश के मशहूर गोताखोर शामिल बताए जा रहे हैं।

कुल मिलाकर लगभग 100 सदस्यीय टीम वाल्मीकि घाट से लेकर आसफनगर झाल तक के क्षेत्र को खंगाल रही है। अलग-अलग तकनीकों की मदद से गंगनहर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है।

सर्च अभियान के दौरान मिला अज्ञात शव

सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को गंगनहर से एक अज्ञात शव भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उधर, गंगनहर में डूबकर लापता हुए छात्र के परिजन और सहपाठी लगातार घटनास्थल पर डटे हुए हैं। परिजनों की चिंता और इंतजार हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि जब तक छात्र का पता नहीं चल जाता, सर्च अभियान जारी रहेगा। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है, जबकि स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने