उत्तराखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिकाओं के शौचालय, 141 स्कूलों के लिए 5.34 करोड़ रुपये स्वीकृत

देहरादून: उत्तराखंड में पढ़ने वाली बेटियों को अब शौचालय की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने राज्य के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 141 ऐसे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, जहां अभी तक बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं हैं, वहां सुरक्षित टॉयलेट निर्माण के लिए 5 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मार्च माह के भीतर सभी विद्यालयों में बालिका शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया जाए।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में छात्र-छात्राओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में फर्नीचर, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि घर से बाहर बेटियों के लिए सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था बेहद जरूरी होती है, इसलिए सरकार इस दिशा में प्राथमिकता के साथ काम कर रही है।

11 जिलों के 141 स्कूलों में बनेंगे शौचालय

राज्य के 11 जिलों के कुल 141 राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां बालिका शौचालय नहीं हैं। इन विद्यालयों में युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य कराया जाएगा।

जिलों के अनुसार संख्या इस प्रकार है — रुद्रप्रयाग में 7, बागेश्वर में 7, पिथौरागढ़ में 6, उधम सिंह नगर में 6, नैनीताल में 25, देहरादून में 16, उत्तरकाशी में 10, चंपावत में 5, अल्मोड़ा में 4, पौड़ी में 2 और टिहरी जिले में सबसे अधिक 53 विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय बनाए जाएंगे।

31 मार्च तक पूरा करना होगा निर्माण कार्य

शिक्षा मंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च तक शौचालय निर्माण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए और इसकी प्रगति रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

1640 शौचालय वर्तमान में बंद पड़े

यू-डायस के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कुल 1640 बालक-बालिका शौचालय फिलहाल बंद पड़े हैं। इनमें से 1560 प्राथमिक विद्यालयों और 80 माध्यमिक विद्यालयों में हैं। ऐसे में शिक्षा मंत्री ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी 31 मार्च तक इन सभी निष्क्रिय शौचालयों को चालू कर छात्रों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए।

सरकार का मानना है कि विद्यालयों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ेगी और विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

Related Posts

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में उत्तराखंड शासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक…

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

  • By Admin
  • July 29, 2026
  • 7 views
देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 18 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 21 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 19 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 21 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 13 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई