21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा को आयोग ने कैंसिल कर दिया है

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने जहां आज 11 अक्टूबर 2025 को उस परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया है तो वहीं बताया है कि तीन महीने के भीतर ये परीक्षा दोबारा से आयोजित कराई जाएगी. आयोग ने इसके लिए बाकायदा प्रेस नोट जारी किया है. 
पेपर लीक का पूरा घटनाक्रम:

मामला सामने आने के बाद खालिद फरार हो गया था. हालांकि बाद में पुलिस ने खालिद को भी गिरफ्तार कर लिया था.

21 सितंबर 2025 को यूकेएसएसएससी ने प्रदेशभर में असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास/ पंचायत अधिकारी समेत ग्रेजुएट लेवल के 416 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी.

परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही प्रश्न-पत्र के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर लीक हो गए. जिसके बाद प्रदेश में हंगामा हुआ.

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट हरिद्वार से एग्जाम सेंटर से पेपर लीक हुआ था.

इसी सेंटर पर मुख्य आरोपी खालिद एग्जाम दे रहा था.

इस सेंटर के तीन कमरों कमरा नंबर 9, 17 और 18 शामिल जैंमर नहीं लगा था.

आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद इंविजिलेटर से अनुमति लेकर खालिद बाहर निकला था

वॉशरूम में जाकर खालिद ने पेपर के कुछ शॉट क्लिक कर तीन पेज अपनी बहन साबिया को भेजे.

साबिया ने वो पेपर प्रोफेसर सुमन को भेजे और प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए.

सुमन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को न देकर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार को दी.

बॉबी पंवार ने ये खबर वायरल की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में हंगामा मच गया.

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रोफेसर सुमन से पूछताछ की.

उसके बाद पुलिस ने साबिया को गिरफ्तार किया.

साबिया ने अपने भाई खालिद के बारे में बताया.

Related Posts

टिहरी के प्रियांशु रावत बने सेना के अधिकारी, आईएमए से पास आउट होकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड के साथ देश को 481 नए सैन्य अधिकारी मिले हैं। इन नवोदित अधिकारियों में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी…

उत्तराखंड में मौसम की आंखमिचौली जारी, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; 22 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टिहरी के प्रियांशु रावत बने सेना के अधिकारी, आईएमए से पास आउट होकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 3 views
टिहरी के प्रियांशु रावत बने सेना के अधिकारी, आईएमए से पास आउट होकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

उत्तराखंड में मौसम की आंखमिचौली जारी, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; 22 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 5 views
उत्तराखंड में मौसम की आंखमिचौली जारी, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; 22 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड संपन्न, 481 नए सैन्य अधिकारियों के साथ 9 महिला कैडेट भी बनीं अफसर

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 5 views
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड संपन्न, 481 नए सैन्य अधिकारियों के साथ 9 महिला कैडेट भी बनीं अफसर

अल्मोड़ा में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, दिनदहाड़े दिखने से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 3 views
अल्मोड़ा में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, दिनदहाड़े दिखने से मचा हड़कंप

रुद्रपुर में बड़ा सड़क हादसा टला: बस स्टेशन के सामने बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, सभी सवार सुरक्षित

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 4 views
रुद्रपुर में बड़ा सड़क हादसा टला: बस स्टेशन के सामने बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, सभी सवार सुरक्षित

चमोली पुलिस की संवेदनशीलता से बची महिला की जान, वहीं सोनप्रयाग में SDRF ने नदी किनारे फंसे व्यक्ति को किया रेस्क्यू

  • By Admin
  • June 13, 2026
  • 4 views
चमोली पुलिस की संवेदनशीलता से बची महिला की जान, वहीं सोनप्रयाग में SDRF ने नदी किनारे फंसे व्यक्ति को किया रेस्क्यू