हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, ऑटो और चार कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

हरिद्वार: शहर के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार निजी बस ने जमकर कहर बरपाया। दुर्गा चौक के पास बेकाबू बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और इसके बाद सड़क किनारे खड़ी चार कारों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका हाथ कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बेकाबू बस ने पांच वाहनों को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक निजी बस दुर्गा चौक की ओर से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि बस फैक्ट्री कर्मचारियों को लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान दुर्गा चौक के पास बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी।

इसके बाद बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों को भी टक्कर मारता चला गया। हादसे में एक ऑटो और चार कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

ऑटो चालक का हाथ कटा

हादसे में ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका हाथ कटकर अलग हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ऑटो चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बस की चपेट में आने से सड़क पर मौजूद एक कुत्ते की भी मौत हो गई।

अस्पताल के बाहर हुआ हादसा

यह हादसा एक निजी अस्पताल के बाहर हुआ, जहां सड़क किनारे कई वाहन खड़े थे। बस ने इन वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त अस्पताल के बाहर मरीजों और उनके तीमारदारों की ज्यादा भीड़ नहीं थी। अन्यथा हादसा और गंभीर हो सकता था।

बस चालक हिरासत में

पुलिस ने मौके से बस चालक विपिन कुमार सैनी को हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि वह मूल रूप से सहारनपुर का निवासी है और वर्तमान में सीतापुर, ज्वालापुर में रह रहा है। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि घायल ऑटो चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके से बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों और बस चालक की लापरवाही समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Posts

नैनीताल के मेहरागांव में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से नेपाल के दो मजदूरों की मौत

दीवार निर्माण के दौरान हुआ हादसा, एक मजदूर घायल; परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मेहरागांव…

देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर; चालक समेत चार लोग फरार

चंदन नगर में देर रात हुआ हादसा, पांच स्कूटी और दो बाइक क्षतिग्रस्त; एक युवक घायल, पुलिस ने क्रेन से वाहन हटाकर कब्जे में लिया देहरादून: राजधानी देहरादून में बुधवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनीताल के मेहरागांव में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से नेपाल के दो मजदूरों की मौत

  • By Admin
  • October 23, 2026
  • 12 views
नैनीताल के मेहरागांव में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से नेपाल के दो मजदूरों की मौत

देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर; चालक समेत चार लोग फरार

  • By Admin
  • October 22, 2026
  • 30 views
देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर; चालक समेत चार लोग फरार

पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 25 views
पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 21 views
2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

  • By Admin
  • October 20, 2026
  • 19 views
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

  • By Admin
  • October 19, 2026
  • 20 views
नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी