पिथौरागढ़ में उफनाए बरसाती नाले में बही स्कूटी, अल्मोड़ा के युवक की मौत; दूसरा गंभीर

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। थल-बेरीनाग सड़क पर बरड़ के पास उफनाए बरसाती नाले में स्कूटी सवार दो युवक बह गए। हादसे में हिमांशु नयाल की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर हिमांशु का शव गदेरे से बरामद किया।

रात करीब 9 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे दोनों युवक स्कूटी से बेरीनाग की ओर जा रहे थे। थल से करीब चार किलोमीटर दूर बरड़ के पास बारिश के कारण बरसाती नाला उफान पर था। इसी दौरान नाला पार करते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में बह गई और सड़क से कई फीट नीचे गहरे गदेरे में जा गिरी।

हादसे के बाद दोनों युवक पानी के बहाव में फंस गए। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल गौरव कुमार को गदेरे से बाहर निकालकर थल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरा युवक हिमांशु नयाल लापता हो गया। रात में अंधेरा होने के कारण उसकी तलाश नहीं हो सकी।

सुबह सर्च ऑपरेशन में मिला हिमांशु का शव

सोमवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान हिमांशु का शव गदेरे में पड़ा मिला। हादसे की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के नैनोली भगतोला निवासी 18 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र गिरीश राम और तिल गांव निवासी हिमांशु नयाल पुत्र शिवपाल सिंह नयाल धारचूला की दारमा वैली घूमने गए थे। दोनों रात में अल्मोड़ा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घायल युवक का अस्पताल में उपचार

हादसे में घायल गौरव कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस शव की आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रही है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

थल के थानाध्यक्ष गणेश भट्ट के अनुसार, घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही थी जीएमओयू की बस, चालक समेत करीब 30 लोग थे सवार; एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले…

2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

1 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति, लोक भवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन केदारनाथ धाम के लिए होंगी रवाना; 11 नवंबर को बंद होंगे मंदिर के कपाट देहरादून:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 21 views
पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 17 views
2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

  • By Admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

  • By Admin
  • October 19, 2026
  • 16 views
नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

पौड़ी में BJP को झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने 8 साल बाद छोड़ी पार्टी; बोले- घुटन महसूस हो रही थी

  • By Admin
  • October 18, 2026
  • 19 views
पौड़ी में BJP को झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने 8 साल बाद छोड़ी पार्टी; बोले- घुटन महसूस हो रही थी

रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद की जांच करेगी SIT, 10 सदस्यीय टीम गठित; वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजा

  • By Admin
  • October 17, 2026
  • 23 views
रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद की जांच करेगी SIT, 10 सदस्यीय टीम गठित; वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजा