सीएम धामी आज चंपावत के दौरे पर, शामिल होंगे एकता पदयात्रा में और करेंगे सहकारिता मेले का शुभारंभ

खटीमा: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित एकता पदयात्रा में शामिल होंगे और जनपद स्तरीय सहकारिता मेले का शुभारंभ करेंगे।

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यक्रम के अनुसार 13 नवंबर 2025 (गुरुवार) को टनकपुर क्षेत्र में पहुंचेंगे। सीएम धामी दोपहर 2:55 बजे स्टेडियम हेलीपैड, टनकपुर पर उतरेंगे और इसके तुरंत बाद 3:00 बजे सरदार पटेल जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एकता पदयात्रा में सहभागिता करेंगे। यह पदयात्रा स्टेडियम हेलीपैड से शुरू होकर गांधी मैदान, टनकपुर तक निकाली जाएगी।

— मनीष कुमार, जिलाधिकारी चंपावत

टनकपुर में करेंगे सहकारिता मेले का उद्घाटन

एकता पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 3:30 से 5:00 बजे तक गांधी मैदान, टनकपुर में आयोजित जनपद स्तरीय सहकारिता मेला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वे मेले का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी करेंगे। इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों, नवाचारों और योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह मेला अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत आयोजित किया जा रहा है।

किसानों और सहकारी संस्थाओं को मिलेगा साझा मंच

मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों, स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ और सहकारी संस्थाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि उन्हें नवीन अवसरों, तकनीकी सहयोग और विपणन संभावनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

सीएम धामी के दौरे को लेकर चंपावत जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टनकपुर में कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री कार द्वारा अपने गृह क्षेत्र खटीमा लौटेंगे, जहां वे नगरा तराई स्थित अपने निजी आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने