मासूमों की जान से खिलवाड़! चमोली में 10 सीटर वाहन में 20 बच्चे ठूंसे, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ।

चमोली: उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के थराली विकासखंड से स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक वाहन चालक बच्चों की जान से खुला खिलवाड़ करते हुए 10 सीटर वाहन में 20 स्कूली बच्चों को ठूसकर ले जा रहा था। मामला पकड़ में आते ही पुलिस ने तत्काल मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक के खिलाफ कार्रवाई की और कड़ी चेतावनी जारी की।

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

थराली क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई स्कूली वाहन क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर चल रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार ने जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल वाहनों की कड़ी जांच शुरू कर दी।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया मामला

शुक्रवार को थराली क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या UK-11 TA-0117 को रोका। मौके पर चालक आनंद सिंह, पुत्र भगवान सिंह निवासी थराली, 10 सवारी क्षमता वाले वाहन में 20 बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जा रहा था। पुलिस ने इस खतरनाक लापरवाही पर तुरंत चालानी कार्रवाई की और चालक को कड़ी हिदायत दी।

थाना अध्यक्ष का बयान—अभिभावकों से भी अपील

थाना अध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि वाहन रोकने पर स्पष्ट हुआ कि क्षमता से दोगुने बच्चे वाहन में बैठाए गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बच्चों की सुरक्षा के लिए सीधे खतरे की तरह है। उन्होंने बताया कि लापरवाही करने वाले वाहन स्वामी पर चालान जारी कर दिया गया है।

थाना अध्यक्ष ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को ओवरलोडेड वाहन में स्कूल न भेजें और स्कूल प्रबंधन से सुरक्षित व नियमानुसार परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग करें।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि आगे कोई भी वाहन चालक ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने