सगवाड़ा गांव में भालू का हमला, ग्रामीणों में दहशत—गंभीर रूप से घायल व्यक्ति हायर सेंटर रेफर

चमोली जनपद के थराली विकासखंड के सगवाड़ा गांव में बीती देर शाम भालू ने एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, 56 वर्षीय धन सिंह घास लेने खेतों की ओर गए थे, तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया।

धन सिंह की चीखें सुनकर पास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही भालू वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया गया।

ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने बताया कि भालू ने धन सिंह के चेहरे और आंख पर हमला किया है, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय से गांव के आसपास बार-बार भालू देखे जाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार भालू की आवाजाही के कारण उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई परिवार शाम होते ही घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि भालू के आतंक से निजात दिलाने के साथ-साथ घायल धन सिंह को उचित मुआवजा दिया जाए।

राजस्व उप निरीक्षक रोबिट सिद्दीकी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद है।

गांव में लगातार देखे जा रहे भालू ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है। ग्रामीण विभाग से मांग कर रहे हैं कि गांव के आसपास निगरानी बढ़ाई जाए और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने