श्रीनगर टीचर्स कॉलोनी में दरारों और भू-धंसाव का हुआ निरीक्षण, देहरादून से पहुंची रेलवे के विशेषज्ञों की टीम

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीकोट और चौरास पुल के बीच स्थित टीचर्स कॉलोनी में पिछले दिनों हुए भू-धंसाव और भूस्खलन से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इस आपदा में 15 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनके मकानों की दीवारों और नींव में गहरी दरारें आ गई हैं. प्रभावित परिवार लगातार भय और असुरक्षा की स्थिति में रह रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, भू-धंसाव की रफ्तार धीरे-धीरे और भी बढ़ रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में खतरा बढ़ता जा रहा है.

रेल विकास निगम ने लिया संज्ञान: जैसे ही इस घटना की सूचना बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल तक पहुंची, उन्होंने तुरंत मामले की गंभीरता को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को बताया. दोनों जनप्रतिनिधियों ने तुरंत इसे गंभीर आपदा प्रबंधन का विषय मानकर रेलवे के अधिकारियों से संपर्क किया. 

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया फोन:गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने प्रभावित परिवारों को फोन करके उनकी समस्या को सुना. बलूनी ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने रेलवे प्रशासन से भी बात की. उन्होंने विशेषज्ञ टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए. स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने प्रशासनिक स्तर पर राहत और सुरक्षा इंतज़ाम सुनिश्चित करने को कहा.

रेलवे की टीम श्रीनगर पहुंची: सांसद अनिल बलूनी के निर्देश के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल एक उच्च स्तरीय टीम को देहरादून से टीचर्स कॉलोनी श्रीनगर भेजा. इस दौरान रोड बंद होने के कारण रेलवे की टीम को श्रीनगर पहुंचने में देरी भी हुई. श्रीनगर पहुंचने के बाद रेलवे की टीम ने प्रभावित क्षेत्र टीचर्स कॉलोनी में निरीक्षण किया

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा