हवाई और रेल यातायात प्रभावित, पांच दिन तक 24 ट्रेनों पर पड़ेगा असर ।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 4 उड़ानें रद्द, रेलवे पुलों की मरम्मत के चलते कई ट्रेन कैंसिल व शॉर्ट टर्मिनेट

देहरादून: उत्तराखंड में हवाई यात्रा के साथ-साथ अब रेल यातायात भी प्रभावित हो गया है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजे तक चार उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया है, जिससे आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पांच दिनों तक 24 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से चलने वाली करीब 24 ट्रेनें अगले पांच दिनों तक प्रभावित रहेंगी। इन ट्रेनों के कुल लगभग 58 फेरे प्रभावित होंगे। कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

रेलवे पहले ही इस संबंध में यात्रियों के लिए अपील जारी कर चुका था कि गढ़वाल की ओर आने-जाने वाली कुछ ट्रेनों को रेलवे पुलों की मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से रद्द या शॉर्ट टर्मिनेट किया जा सकता है।

देहरादून-अमृतसर लाहोरी एक्सप्रेस तीन दिन रद्द

देहरादून रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून-अमृतसर लाहोरी एक्सप्रेस (14631/14632) अगले तीन दिनों तक पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके अलावा सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन 10 दिसंबर तक निरस्त कर दी गई है। जो ट्रेनें सामान्य रूप से देहरादून तक आती हैं, उन्हें संभावित रूप से हरिद्वार, लक्सर या रुड़की में ही रोका जाएगा और वहीं से उन्हें वापस रवाना किया जाएगा।

फ्लाइट रद्द होने के बाद ट्रेन से सफर करने वालों को भी परेशानी

फ्लाइट कैंसिल होने के बाद कई यात्री ऋषिकेश, हरिद्वार या देहरादून से ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहे हैं, लेकिन ट्रेनों के रद्द और शॉर्ट टर्मिनेशन के चलते उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इन ट्रेनों का समय बदला, कई देर से चलेंगी

देहरादून से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 7 दिसंबर तक करीब एक घंटा देरी से चलेगी। इसके साथ ही दिल्ली से आने वाली तीन अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।

लिंक एक्सप्रेस 8 दिसंबर को देहरादून से लगभग 2 घंटे देरी से चलेगी। वहीं राप्ती गंगा एक्सप्रेस 8 दिसंबर को मुजफ्फरनगर से करीब 3 घंटे देरी से रवाना होगी।

कई ट्रेनें देहरादून तक नहीं आएंगी

हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को केवल हरिद्वार तक ही आएगी। लखनऊ से देहरादून आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी हरिद्वार तक ही संचालित होगी।

दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस को भी हरिद्वार तक ही सीमित किया गया है। वहीं मसूरी एक्सप्रेस 9 दिसंबर को हरिद्वार तक ही पहुंचेगी। इसके अलावा कोटा से आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस भी 9 और 10 दिसंबर को हरिद्वार तक ही आएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सके।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार