धामी कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न, जन विश्वास नियोजन एक्ट को मंजूरी, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर ।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई। सचिवालय में सुबह 11:45 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली और इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में कुल 19 अहम प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई। इनमें सबसे बड़ा फैसला जन विश्वास नियोजन एक्ट को मंजूरी देने का रहा, जिसके तहत अब छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा को हटाकर केवल अर्थदंड का प्रावधान किया गया है।

धामी मंत्रिमंडल की बैठक रही अहम, उपनल कर्मचारियों की टिकी थीं निगाहें

करीब 15 दिन बाद धामी मंत्रिमंडल की यह बैठक आयोजित की गई थी, ऐसे में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। इस बैठक से सरकार के कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद थी।

हालांकि, उपनल कर्मचारियों के लिए इस कैबिनेट बैठक में कोई भी प्रस्ताव पास नहीं किया गया। उपनल कर्मियों के नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन को लेकर उप-मंत्रिमंडलीय समिति की रिपोर्ट पर चर्चा की संभावना थी, लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका।

इसके साथ ही देहरादून के वकील भी अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उनसे जुड़ी मांगों पर भी सरकार से किसी फैसले की उम्मीद थी, लेकिन वकीलों की मांगों पर भी फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया।

इन प्रस्तावों पर भी हुई चर्चा, लेकिन नहीं मिली मंजूरी

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग, साइलेज नीति में संशोधन समेत कई अन्य विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना थी। इसके अलावा संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति में छूट देने से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार होने की उम्मीद थी, लेकिन इस पर भी फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया।

दरअसल, प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। इस कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में संविदा पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए छूट दिए जाने पर मंथन चल रहा था, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सके। हालांकि, इस संबंध में भी कैबिनेट की ओर से अभी कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया गया है।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार