देहरादून: दिल्ली रैली से लौटने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की रैली में भाग लेने के बाद उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित अरिहंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। हालत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, हरक सिंह रावत हाल ही में दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ रैली में शामिल होने गए थे। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अत्यधिक प्रदूषण के कारण उन्हें श्वास संबंधी समस्याएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने अपनी सेहत को लेकर कुछ हद तक लापरवाही बरती, जिसके चलते आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली रैली में शामिल होने के बाद उनकी छाती में काला कफ जम गया, जिसे चिकित्सकीय भाषा में मेलनोप्लाइसिस कहा जाता है। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया। उपचार के दौरान उन्हें नेबुलाइजर दिया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति स्थिर हो गई। शाम करीब 7 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, काला कफ आमतौर पर लंबे समय तक अत्यधिक प्रदूषित वातावरण में रहने के कारण होता है। कई मामलों में म्यूकोरमाइकोसिस जैसे फंगल संक्रमण में भी काला बलगम आ सकता है। इसके अलावा सीने में दर्द, खांसी और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां भी इसका कारण बन सकती हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी खराब वायु गुणवत्ता के संकट से जूझ रही है। स्वच्छ और शुद्ध आबोहवा के लिए पहचाने जाने वाले देहरादून में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार चिंताजनक स्तर पर पहुंच रहा है। हाल ही में देहरादून का AQI करीब 273 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। दिसंबर की शुरुआत में ही शहर की हवा लगातार खराब हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भी चिंता बढ़ गई है।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार