देहरादून: क्रिसमस और न्यू ईयर पर ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

क्रिसमस और नए साल के जश्न को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर और मसूरी क्षेत्र के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। आम जनता और पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। साथ ही ओवर स्पीडिंग, हुड़दंग, खतरनाक स्टंट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई करने का ऐलान किया गया है।

क्रिसमस को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

क्रिसमस के दौरान शहर के प्रमुख मॉल, चर्च और बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

  • सेंट्रियो मॉल: पार्किंग फुल होने पर एनसीआर प्लाजा और बक्शी प्लाजा (पासपोर्ट कार्यालय, हाथीबड़कला) में वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
  • पैसिफिक मॉल व राजपुर रोड: पार्किंग फुल होने की स्थिति में नगर निगम द्वारा रोड साइड पेड पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • स्कॉलर होम से ICICI राजपुर रोड और पैसिफिक हिल्स के सामने सड़क के एक तरफ पार्किंग की अनुमति रहेगी।
  • मॉल ऑफ देहरादून: पार्किंग फुल होने पर नजदीकी मैदान में वाहन पार्क किए जाएंगे।
  • नैनी बेकरी, एलोरा, CNI चर्च (ग्लोब चौक) क्षेत्र में पार्किंग फुल होने पर रोड साइड पेड पार्किंग की सुविधा रहेगी।
  • इसके अलावा बहल चौक, परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट, सेंट जोन चर्च (दून अस्पताल के पास) और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स के आसपास भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मसूरी में क्रिसमस समारोह को देखते हुए लाइब्रेरी चौक–केम्प्टी टैक्सी स्टैंड और पिक्चर पैलेस (कुलड़ी)–किंग क्रेग पार्किंग पर विशेष व्यवस्था की गई है।

न्यू ईयर ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी

न्यू ईयर और वीकेंड के दौरान मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।

  • दिल्ली, रुड़की और सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को मोहंड, आशारोड़ी, आईएसबीटी, शिमला बाइपास, बल्लुपुर चौक और गढ़ी कैंट होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।
  • हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाले वाहनों के लिए हर्रावाला, जोगीवाला, रिंग रोड, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और आईटी पार्क के रास्ते निर्धारित किए गए हैं।

दबाव बढ़ने पर प्लान-B

शहर में ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को मसूरी भेजा जाएगा। वापसी के लिए भी मसूरी से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और दिल्ली की ओर अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।

मसूरी क्षेत्र में पार्किंग और ट्रैफिक प्लान

  • प्लान-A: सामान्य यातायात किंग क्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर संचालित होगा।
  • उपलब्ध पार्किंग क्षमता के 70 प्रतिशत भरने पर प्लान-B लागू किया जाएगा, जिसमें पर्यटकों के वाहन किंग क्रेग पार्किंग में खड़े कर लोकल टैक्सी और शटल सेवा से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
  • किंग क्रेग पार्किंग फुल होने पर प्लान-C के तहत गज्जी बैंड से लोकल टैक्सी द्वारा पर्यटकों को भेजा जाएगा।

ओवर स्पीडिंग और ड्रंक ड्राइविंग पर सख्ती

यातायात पुलिस ने रैश ड्राइविंग, ड्रंक ड्राइविंग और ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं। इंटरसेप्टर वाहन और चेकिंग दल मसूरी डाइवर्जन, सेंट ज्यूड्स चौक, आशारोड़ी, कुठालगेट, राजपुर रोड, घंटाघर, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, जोगीवाला, झाझरा सहित कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सख्त निगरानी रखेंगे।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सुरक्षित ड्राइविंग करें और त्योहारी सीजन को शांतिपूर्ण व सुरक्षित बनाएं।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 10 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार