चमोली: औली से लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, सात युवक घायल—सभी सुरक्षित

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोग घायल हो रहे हैं और जान भी गंवा रहे हैं। ताजा मामला चमोली जिले से सामने आया है, जहां औली से देहरादून लौट रही एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। वाहन में सवार सभी युवकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

जोशीमठ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि शनिवार सुबह UK 08 AK 0468 नंबर की स्कॉर्पियो औली से देहरादून की ओर जा रही थी। इसी दौरान अनिमठ-हेलंग के पास वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य सभी युवक सुरक्षित हैं। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया गया। यहां सभी का उपचार किया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

वाहन में चालक समेत कुल सात युवक सवार थे, जो औली घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। सभी युवक देहरादून स्थित देवभूमि इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत छात्र हैं।

वाहन में सवार युवकों के नाम इस प्रकार हैं—

  • सागर (22 वर्ष), पुत्र सोहन सिंह, निवासी बनबसा, जनपद चंपावत (चालक)
  • गौरव (19 वर्ष), पुत्र दीपक सिंह, निवासी टनकपुर, जनपद चंपावत
  • शशांक भट्ट (19 वर्ष), पुत्र महेश भट्ट, निवासी धारचूला
  • अभिषेक केशरवानी (19 वर्ष), पुत्र रमेश चंद्र
  • शिवम (19 वर्ष), पुत्र सर्वेश चंद्र, निवासी सुरवाला, थाना राजापुर, जिला चित्रकूट
  • दक्ष (19 वर्ष), पुत्र रमेश कुमार, निवासी टनकपुर
  • एक अन्य छात्र, सभी देवभूमि इंस्टीट्यूट, देहरादून के छात्र

चमोली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। ठंड के मौसम में कई स्थानों पर पाला जमने से सड़कों पर फिसलन बनी रहती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

गौरतलब है कि इससे पहले 19 दिसंबर की सायं ज्योतिर्मठ क्षेत्र में डीजल से भरा एक टैंकर भी सड़क हादसे का शिकार हो गया था। टैंकर पलटने से सड़क पर डीजल फैल गया था। उस हादसे में चालक को हल्की चोटें आई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस टीम ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया था। लगातार हो रहे इन हादसों ने पहाड़ी सड़कों पर सतर्कता और सावधानी की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 10 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार