जिम ट्रेनर पर छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में स्थित एक जिम में ट्रेनर ने छात्रा के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि दुष्कर्म का प्रयास भी किया. मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर को पीड़िता ने क्लेमेनटाउन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह देहरादून के एक निजी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रही है और बीते 15 दिनों से क्लेमेनटाउन क्षेत्र में स्थित एक जिम में कसरत करने जा रही थी.

छात्रा का आरोप है कि जिम का मालिक और ट्रेनर नदीम अंसारी उस पर गलत नजर रख रहा था. पीड़िता के अनुसार, आरोपी बीते करीब 10 दिनों से उसे आपत्तिजनक और गंदे संदेश भेज रहा था, साथ ही अश्लील टिप्पणियां भी करता था.

दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि 26 दिसंबर को जब वह जिम में कसरत कर रही थी, तब आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस घटना के बाद छात्रा मानसिक रूप से काफी आहत हो गई और उसने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी.

जिम में हुआ हंगामा, वीडियो आया सामने

29 दिसंबर को पीड़िता अपने भाइयों और बजरंग दल से जुड़े कुछ युवकों के साथ आरोपी जिम ट्रेनर को समझाने के लिए जिम पहुंची. इस दौरान आरोपी और छात्रा के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

मामले की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर नदीम अंसारी को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले आई.

आरोपी जेल भेजा गया

क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी जिम ट्रेनर नदीम अंसारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि दून पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी महिला के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे मामलों में आगे भी सख्त और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 10 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार