उत्तराखंड में IFS अधिकारियों की नई तैनाती पर फिलहाल ब्रेक, CSB बैठक नहीं हो सकी; MOEF ने 5 अफसर किए अलॉट ।

उत्तराखंड में भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों को नई तैनाती देने पर फिलहाल मुहर नहीं लग पाई है। सिविल सर्विस बोर्ड (CSB) की बैठक के लिए समय तो तय किया गया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह बैठक आयोजित नहीं हो सकी। सचिवालय में शुक्रवार शाम 5:30 बजे प्रस्तावित CSB बैठक के न होने से तबादलों और नई तैनातियों पर निर्णय टल गया है। माना जा रहा है कि आवश्यक होमवर्क पूरा न होने के चलते बोर्ड की बैठक नहीं हो पाई।

राज्य के वन विभाग में इस समय अधिकारियों की भारी कमी बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि कई पदों पर एक ही अधिकारी को दो या उससे अधिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह स्थिति न केवल फील्ड स्तर पर, बल्कि वन मुख्यालय में भी देखने को मिल रही है। PCCF वाइल्डलाइफ, CAMPA, वन पंचायत, प्रशासन समेत कई अहम पद अभी दोहरे या अतिरिक्त चार्ज पर संचालित हो रहे हैं, जिससे विभागीय कार्यों पर भी असर पड़ रहा है।

इस बीच विभाग में हाल ही में कई अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि प्रमोशन के बावजूद अधिकांश अधिकारी फिलहाल अपने मौजूदा पदों पर ही बने रह सकते हैं। 2008 बैच के साकेत बडोला, जो वर्तमान में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक हैं और पश्चिमी सर्कल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं, को CF से CCF पद पर पदोन्नति मिली है। वहीं 2004 बैच के टी.आर. बीजू लाल के प्रमोशन पर विचार हुआ, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते उन्हें फिलहाल CCF पद पर पदोन्नति नहीं मिल सकी।

इसके अलावा IFS कल्याणी और चंद्रशेखर जोशी को भी प्रमोशन मिला है। ये दोनों पहले से प्रभारी CF के रूप में कार्यरत थे और अब CF रैंक पर पदोन्नति के बाद पूर्ण रूप से CF बन गए हैं। 2017 बैच के पांच अधिकारी — महातिम यादव, कुंदन कुमार, दीपक सिंह, आशुतोष सिंह और पुनीत तोमर — को भी जनवरी 2026 में आवश्यक नौ वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने के बाद जेएजी (जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड) में पदोन्नति का लाभ दिया गया है।

वहीं 2022 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारियों में से तीन को सीनियर टाइम स्केल का लाभ मिला है। आकाश गंगवार, तरुण एस और राहुल मिश्रा को 5400 से 6600 ग्रेड पे में प्रमोट किया गया है।

इधर, वन विभाग में अफसरों की कमी को कुछ हद तक दूर करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट एंड फॉरेस्ट (MOEF) ने उत्तराखंड को 2024 बैच के पांच IFS अधिकारी अलॉट किए हैं। इन अधिकारियों ने इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी, देहरादून से फेस-वन की प्रोफेशनल ट्रेनिंग पूरी कर ली है। दो वर्ष की ट्रेनिंग के बाद अब इन्हें चार महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है।

इस प्रशिक्षण के बाद इन अधिकारियों को पुनः इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी में रिपोर्ट करना होगा। आगे का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही ये अधिकारी उत्तराखंड में बतौर IFS अफसर अपनी सेवाएं दे सकेंगे। उत्तराखंड कैडर पाने वाले इन पांच अधिकारियों में डिनो पुरुषोत्तम, गौरव वर्मा, शिरीन संजय पंडित, विनीत कुमार और यश डोबाल शामिल हैं।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 10 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार