पिथौरागढ़: पेयजल स्रोत देखने गए युवा ग्राम प्रधान की खाई में गिरकर मौत, गांव में शोक की लहर ।

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के तेजम तहसील अंतर्गत रिंगुनिया गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. गांव के युवा ग्राम प्रधान रमेश थापा की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. 35 वर्षीय प्रधान के असमय निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. बुधवार को थल स्थित रामगंगा नदी तट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार को रिंगुनिया गांव में नलों में पानी नहीं आ रहा था. इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान रमेश थापा दोपहर के समय घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित पेयजल स्रोत को देखने गए थे. देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की.

खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को रमेश थापा पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में मृत अवस्था में मिले. बताया जा रहा है कि पेयजल स्रोत के पास पहाड़ी पर उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरी खाई में जा गिरे. गिरने से उनके पेट पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

जैसे ही ग्राम प्रधान की मौत की खबर गांव में फैली, परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के वृद्ध पिता भवान सिंह, माता पुष्पा थापा, पत्नी भावना देवी, 12 वर्षीय पुत्री किरण और नौ वर्षीय पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है. जवान बेटे की असमय मौत से माता-पिता सदमे में हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि रमेश थापा बेहद मिलनसार, सरल स्वभाव और मददगार व्यक्ति थे. वह हमेशा गांव की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे. उनकी असमय मृत्यु से न केवल परिवार, बल्कि पूरा गांव गहरे सदमे में है.

बुधवार को थल में रामगंगा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी शामिल हुए. अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा. इस दुखद घटना पर ब्लॉक प्रमुख कविता महर, कनिष्ठ प्रमुख देवा धर्मशक्तू, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पृथ्वीराज समेत ग्राम प्रधान संगठन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

Related Posts

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 संपन्न: 27 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन, CCTV निगरानी में होगी जांच

रामनगर: उत्तराखंड में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई है। अब अगले चरण में 27 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं…

 मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस ने रोका

देहरादून: मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शनिवार को राजधानी देहरादून पहुंचीं और मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 7 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 3 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा