पौड़ी गढ़वाल में अंकिता भंडारी के गांव पर जंगली जानवरों का साया, परिवार और ग्रामीण दहशत में

पौड़ी गढ़वाल: अंकिता भंडारी के परिवार समेत उनका पूरा गांव इन दिनों एक बड़ी परेशानी से गुजर रहा है। अंकिता भंडारी का गांव इस वक्त दहशत के माहौल में जी रहा है। दहशत की वजह हैं जंगली जानवर, जो लगातार गांव और आसपास के इलाकों में दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों जहां अंकिता भंडारी के माता-पिता का सामना भालू से हुआ था, वहीं अब गुलदार की दस्तक ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, अंकिता भंडारी के घर के आंगन के पास ही गुलदार को देखा गया है। गुलदार की मौजूदगी के बाद से अंकिता के माता-पिता ही नहीं, बल्कि पूरा गांव डरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजना भी मुश्किल हो गया है।

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि कुछ दिन पहले वह देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लौट रहे थे। लौटते समय रास्ते में उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्होंने गांव पहुंचने से पहले ही गाड़ी रुकवाई। इस दौरान उनकी पत्नी गाड़ी से उतरकर उल्टी करने लगीं। तभी उनकी नजर अपनी ओर आते भालू पर पड़ी।

वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि भालू को देखकर वह, उनकी पत्नी और ड्राइवर तुरंत तेजी से गाड़ी में बैठे और वहां से निकल गए, जिससे उनकी जान बच सकी। इस घटना के बाद से ही अंकिता भंडारी के माता-पिता काफी दहशत में हैं। इसी डर के बीच हाल ही में उन्हें अपने घर के आंगन के पास एक गुलदार भी दिखाई दिया, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट और आसपास के इलाकों में जंगली जानवरों की मौजूदगी की आशंका बनी हुई है, जो अक्सर गांव की तरफ आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। दिन ढलने के बाद तो हालात और भी भयावह हो जाते हैं।

वीरेंद्र भंडारी ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और गुलदार की दहशत से ग्रामीणों को जल्द निजात दिलाई जाए, साथ ही भालू की बढ़ती गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां हाल के दिनों में भालुओं के हमले बढ़े हैं, वहीं गुलदारों की लगातार दस्तक से भी लोग डरे हुए हैं। कई जगहों पर गुलदार और भालू रिहायशी इलाकों में घुसकर लोगों पर हमला कर चुके हैं, जिसमें जान-माल का नुकसान भी हुआ है।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 10 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार