ज्ञापन देने जा रहीं महिला कांग्रेस नेताओं को बॉर्डर पर रोके जाने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस का आरोप ।

हरिद्वार: महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने के लिए हरिद्वार आ रहे थे, लेकिन उन्हें जबरन बॉर्डर पर रोक दिया गया, जो पूरी तरह गलत और अलोकतांत्रिक है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि बीते दिनों किसान सुखवंत सिंह ने पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या की थी। इस मामले में केवल पुलिस के निचले स्तर के अधिकारियों पर ही कार्रवाई की गई, जबकि उच्च अधिकारियों को बचाया जा रहा है और उनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह न्याय के साथ भेदभाव है और जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने दूसरे मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति से जुड़ा एक बयान सामने आया था, जिसमें महिलाओं के व्यापार की बात 20 से 25 हजार रुपये में करने का आरोप है। इस गंभीर मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्योति रौतेला ने मांग की कि रेखा आर्या के पति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार आ रहे थे और कांग्रेस इन्हीं मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहती थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर रोक दिया, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ है।

कांग्रेस ने जताई नाराजगी

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रोके जाने पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी ठोस कारण के महिला कांग्रेस की नेताओं को रोका। यह सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि महिला नेता करीब ढाई घंटे तक बॉर्डर पर खड़ी रहीं।

राजीव चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिस उनसे लिखित में यह देने को कह रही थी कि कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा, जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट है और महिला कांग्रेस की नेत्रियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 1 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 1 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार