गणतंत्र दिवस 2026 पर उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सौगात, अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

देहरादून: इस बार का गणतंत्र दिवस उत्तराखंड पुलिस के लिए खास और गौरवपूर्ण रहने वाला है। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति पदक पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई है, जिससे पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।

राष्ट्रपति ने उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service – PSM) तथा सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक (Medal for Meritorious Service – MSM) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM)

इस वर्ष उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/मुख्यालय उत्तराखंड को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा।

सराहनीय सेवा पदक (MSM) – पुलिस सेवा

सराहनीय सेवाओं के लिए जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक दिया जाएगा, उनमें

  • प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रुद्रप्रयाग
  • शिवराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत
  • ज्योति चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून
  • सुभाष चन्द्र, निरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखण्ड
  • साजिद अली, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड
    शामिल हैं।

फायर सर्विस में भी मिला सम्मान

फायर सर्विस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए

  • गिरीश चन्द्र लोहनी, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून
  • मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून
    को भी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

डीजीपी ने दी बधाई

उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलने वाले इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से पूरे विभाग में उत्साह का माहौल है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा दिया गया यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव और हर्ष का विषय है तथा यह पुलिस कर्मियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक है।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 8 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार