रामनगर: बोरपुल के पास बेकाबू होकर पलटी अर्टिगा कार, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

रामनगर में कालाढूंगी-हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर गुरुवार 12 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लोहे के बने बोरपुल के पास एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पुल के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को खबर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार कार संख्या UK06TA7954 में खटीमा निवासी ललित जोशी (43), उनकी 74 वर्षीय माता, पत्नी रश्मि जोशी (37), पुत्री अवनी (12) और बड़ी बेटी अनुष्का (21) सवार थे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

जानकारी के मुताबिक परिवार रामनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। रामनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बोरपुल की लोहे की रेलिंग से टकराने के बाद वाहन बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत रही कि कार पुल से नीचे नहीं गिरी, अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक हारून पुत्र याकूब निवासी खटीमा ने अंतिम क्षणों में सूझबूझ दिखाते हुए स्टीयरिंग को सड़क की ओर मोड़ दिया, जिससे वाहन खाई की तरफ जाने से बच गया और पुल के बीच में ही पलट गया। यदि कार पुल से नीचे गिरती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

पुलिस ने प्राथमिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुल पर सुरक्षा इंतजाम और संकेतक बेहतर करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार