कालाढूंगी में सनसनी: ट्रैक्टर ने कार को तीन बार मारी टक्कर, CCTV वायरल, आरोपी हिरासत में

रामनगर: नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर सवार ने खड़ी कार को एक के बाद एक तीन बार टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी चकलुआ निवासी हिमांशु देवपा मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ कालाढूंगी रोड स्थित एक पहाड़ी ढाबे पर खाना खाने गए थे। उन्होंने अपनी कार ढाबे के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से एक ट्रैक्टर मौके पर पहुंचा और चालक ने जानबूझकर कार को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक ने कार को लगातार तीन बार जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के वक्त कार में बैठे दो लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी मदद कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

इस घटना से ढाबे में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण देवपा के खिलाफ कालाढूंगी थाने में धारा 351, 109, 352 और 324 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 7 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 7 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 8 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार