हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर बड़ा हादसा टला, बस में लगी आग—SSP ने खुद संभाला मोर्चा, यात्रियों को बचाया

हल्द्वानी: हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रोडवेज बस के टायर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए।

घटना रात करीब 10:05 बजे की है, जब एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान भोटिया पड़ाव के पास नैनीताल रोड पर उनके आगे चल रही रोडवेज बस, जो अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही थी, उसके टायर के नीचे से अचानक आग की लपटें उठती नजर आईं। बस चालक इस खतरे से अनजान था और बस लगातार आगे बढ़ रही थी।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी ने तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से बस को ओवरटेक कर उसे रुकवाया। बस रुकते ही उन्होंने बिना देर किए खुद मोर्चा संभाला और अपनी टीम के साथ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। पुलिस टीम की तत्परता से बस में सवार करीब 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसके बाद पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाए गए और एसएसपी ने खुद टीम के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। साथ ही कंट्रोल रूम को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया, जिससे राहत और सुरक्षा कार्य तेजी से पूरा किया जा सका।

घटना के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सुरक्षित रवाना किया गया।

इस दौरान एसएसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने वाहनों की तकनीकी जांच जरूर करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 5 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 8 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार