लंगूर के हमले में घायल बुजुर्ग महिला की मौत, बेरीनाग में आक्रोश—मुआवजे और कार्रवाई की मांग तेज

पिथौरागढ़: जिले के बेरीनाग क्षेत्र में लंगूर के हमले में घायल एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। परिजन और स्थानीय लोग वन विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बेरीनाग नगर पालिका क्षेत्र के सागंड निवासी 60 वर्षीय लीला देवी को 21 मार्च को घर के आंगन में लंगूर ने हमला कर दिया था। हमले से बचने के दौरान गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें पहले हल्द्वानी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों और लंगूरों का आतंक बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

पूर्व ग्राम प्रधान विक्रम सिंह धानिक और पूर्व सभासद बलवंत धानिक ने बताया कि महिला का घर वन विभाग कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर है, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। बताया गया कि मृतका का एक बेटा बेरोजगार है और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।

वहीं, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, विधायक फकीर राम, पूर्व विधायक मीना गंगोला, नगर पालिका अध्यक्ष हेमा पंत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

वन क्षेत्राधिकारी चंद्रा मेहरा ने कहा कि घटना की सूचना पहले ही उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बंदरों और लंगूरों को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

एक साल में 28 लोग हो चुके घायल:

बेरीनाग क्षेत्र में बीते एक साल के दौरान बंदरों और लंगूरों के हमलों में 28 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। लगातार बढ़ते हमलों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

टेंडर निरस्त होने पर उठे सवाल:

नगर पालिका ने जनवरी में बंदरों और लंगूरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। इस फैसले को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो यह दुखद घटना टल सकती थी।

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी बरदोला ने बताया कि तकनीकी कारणों से टेंडर निरस्त करना पड़ा था और फिलहाल बजट की कमी है। बजट मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है।

Related Posts

देहरादून हत्याकांड: ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में दसवां आरोपी भी गिरफ्तार, सभी 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

देहरादून: राजधानी देहरादून में चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के दसवें और आखिरी आरोपी वैभव कुमार को भी…

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 14 अप्रैल को उद्घाटन, नामकरण को लेकर छिड़ी चर्चा

देहरादून: बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अब जल्द ही आम जनता के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून हत्याकांड: ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में दसवां आरोपी भी गिरफ्तार, सभी 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

  • By Admin
  • April 6, 2026
  • 6 views
देहरादून हत्याकांड: ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में दसवां आरोपी भी गिरफ्तार, सभी 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 14 अप्रैल को उद्घाटन, नामकरण को लेकर छिड़ी चर्चा

  • By Admin
  • April 6, 2026
  • 3 views
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 14 अप्रैल को उद्घाटन, नामकरण को लेकर छिड़ी चर्चा

अलकेश्वर घाट पर शर्मनाक हालात: बेटी के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को जलाने पड़े टायर-डीजल

  • By Admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
अलकेश्वर घाट पर शर्मनाक हालात: बेटी के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को जलाने पड़े टायर-डीजल

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेज: 5-6 फीट बर्फ के बीच रास्ता बनाने जुटे सेना-ट्रस्ट, चारधाम के लिए भी प्रशासन अलर्ट

  • By Admin
  • April 6, 2026
  • 3 views
हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेज: 5-6 फीट बर्फ के बीच रास्ता बनाने जुटे सेना-ट्रस्ट, चारधाम के लिए भी प्रशासन अलर्ट

उत्तरकाशी में अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री, 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा

  • By Admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
उत्तरकाशी में अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री, 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा

देहरादून में कांग्रेस का मशाल जुलूस: कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला हमला

  • By Admin
  • April 6, 2026
  • 3 views
देहरादून में कांग्रेस का मशाल जुलूस: कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला हमला