देहरादून हत्याकांड: ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में दसवां आरोपी भी गिरफ्तार, सभी 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

देहरादून: राजधानी देहरादून में चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के दसवें और आखिरी आरोपी वैभव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

हरियाणा से जुड़ा आरोपी, राजपुर से दबोचा गया

पुलिस के अनुसार, आरोपी वैभव कुमार हरियाणा के यमुनानगर का निवासी है, जिसे देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि वैभव कुमार फरार चल रहा था।

सोमवार 6 अप्रैल को पुलिस को जैसे ही उसके ठिकाने की जानकारी मिली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

रेस्टोरेंट विवाद से शुरू हुआ था मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कुठालगेट के पास स्थित जेन-जी रेस्टोरेंट से शुरू हुआ था। यहां आरोपी खाना खाने और शराब पीने पहुंचे थे, जहां उनका करीब 40 हजार रुपये का बिल बना।

बिल को लेकर रेस्टोरेंट स्टाफ और आरोपियों के बीच विवाद हो गया। हालांकि उस रात मामला शांत हो गया, लेकिन आरोपियों ने स्टाफ को देख लेने की धमकी दी थी।

अगली सुबह बना खूनी खेल

बताया जा रहा है कि 30 मार्च की सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। इस दौरान रेस्टोरेंट स्टाफ अपनी फार्च्यूनर कार में जान बचाकर भागने लगा, जबकि आरोपी काली स्कॉर्पियो से उनका पीछा करने लगे।

जोहड़ी गांव रोड पर पहुंचते ही स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फार्च्यूनर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह करीब 6:30 बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

दोनों पक्षों के सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में स्कॉर्पियो और फार्च्यूनर कार में सवार दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सभी आरोपियों को हत्या की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस इस मामले में मजबूत पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी, मोहित अरोड़ा, शान्तनु त्यागी, काविश हुसैन त्यागी और वैभव कुमार शामिल हैं।

यह मामला देहरादून में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा मुद्दा बना हुआ था। अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं लोगों को उम्मीद है कि दोषियों को जल्द सख्त सजा मिलेगी।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार