रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण: गंदगी और खराब भोजन पर फटकार, दवा भंडार सील

रुद्रपुर: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने देर रात रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। बिना पूर्व सूचना पहुंचे मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू, टॉयलेट, बाथरूम और औषधि भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कई मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। मरीजों ने शिकायत की कि अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है और तय मेनू के अनुसार खाना नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा टॉयलेट और बाथरूम में गंदगी की समस्या भी सामने आई।

मरीजों की शिकायतें सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि पहली बार गलती मिलने पर चेतावनी दी जा रही है, लेकिन दोबारा शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने भोजन की गुणवत्ता सुधारने और साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के टॉयलेट और बाथरूम की स्थिति पर नाराजगी जताई और बाद में अस्पताल स्टाफ के टॉयलेट भी जांचे। इस पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिस तरह कर्मचारी अपने उपयोग वाले शौचालय साफ रखते हैं, उसी प्रकार मरीजों के लिए भी स्वच्छता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इसके बाद मंत्री ने जिला अस्पताल के औषधि भंडार का निरीक्षण किया। यहां अनियमितताओं और नकली दवाओं की आशंका सामने आने पर उन्होंने भंडार कक्ष को तत्काल सील करने के आदेश दे दिए। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक दवा भंडार सील रहेगा और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में रुद्रपुर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। यदि जांच में कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि इस संवेदनशील मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है, ताकि हर मरीज को समय पर इलाज और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 1 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार