पिथौरागढ़ में दूसरी बेटी होने पर पिता ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: एक ओर जहां बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और परिवार के साथ देश का नाम रोशन कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर समाज में अब भी बेटा-बेटी के भेदभाव की सोच पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है। पिथौरागढ़ से सामने आया एक मामला इसी मानसिकता को उजागर करता है, जहां दूसरी बेटी के जन्म पर एक पिता ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया।

मामला पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के महिला अस्पताल का है। जानकारी के अनुसार, दिग्तोली गांव निवासी युवक अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लेकर पहुंचा था। सोमवार को महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही युवक को दूसरी बेटी होने की जानकारी मिली, वह नाराज हो गया और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगा।

युवक के व्यवहार से अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद अन्य तीमारदार भी हैरान रह गए। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। जहां सरकार और सामाजिक संगठन “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों के जरिए लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं, वहीं दूसरी बेटी के जन्म पर पिता द्वारा हंगामा करना समाज की पुरानी सोच को दर्शाता है।

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हेमा थलाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में भेदभाव करना गलत है और समाज को ऐसी संकीर्ण सोच से बाहर निकलने की जरूरत है।

वहीं सीओ पिथौरागढ़ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि अस्पताल में युवक द्वारा हंगामा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक के नशे में होने की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई अलग तहरीर नहीं दी गई है।

Related Posts

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को पीछे…

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पलटी बस, महिला यात्री की मौत, 37 घायल

उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान भेजे गए संगठन संभालने

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर उफनाया बाटना गाड़, पुलिस ने रेस्क्यू कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला; रामनगर में तूफान और बारिश से बदला मौसम

मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान

  • By Admin
  • May 31, 2026
  • 4 views
मदमहेश्वर में बीमार यात्री को मिला जीवनदान, प्रशासन के त्वरित एयर रेस्क्यू से बची जान