चमोली जनपद के नन्दानगर क्षेत्र में आयोजित नन्दापथ मैराथन में रामणी गाँव के प्रतिभाशाली युवा विजय पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में विजय पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान हासिल किया।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे नन्दानगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। ग्रामीणों का कहना है कि विजय की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है।
नन्दापथ मैराथन का आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विजय पंवार की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।







