हल्द्वानी में लग्जरी कार से शराब की तस्करी का खुलासा, 25 पेटी हरियाणा ब्रांड शराब बरामद ।

हल्द्वानी: लग्जरी कार में शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से हरियाणा ब्रांड की 25 पेटी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस टीम गुरुवार देर रात चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक लग्जरी XUV700 कार तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस को चेकिंग करता देख चालक घबरा गया, जिससे पुलिस को शक हुआ। संदेह के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें हरियाणा ब्रांड की 25 पेटी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिमरन प्रीत, निवासी गोविंदपुरा, सुभाषनगर, हल्द्वानी बताया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह हरियाणा से शराब की खेप लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करने वाला था। आरोपी पेशे से बाइक मैकेनिक है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

कुख्यात तस्कर ‘सुक्खा’ गिरफ्तार, 36 लाख की स्मैक व तमंचा बरामद

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी सुखविंदर उर्फ ‘सुक्खा’ को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 120.10 ग्राम स्मैक और एक तमंचा बरामद किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 36 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना नानकमत्ता में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह पंजाब फरार हो गया था और गिरफ्तारी वाले दिन ही अपने घर लौटा था। पुलिस को देखकर घबराहट में उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अन्य नशा तस्करों के नाम भी उजागर किए हैं, जो उत्तराखंड के अन्य जिलों में नशे की सप्लाई करते हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने