खटीमा: महाविद्यालय कार्निवल पर 15 लाख खर्च के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्राचार्य का किया घेराव

खटीमा: महाविद्यालय में 7 फरवरी को प्रस्तावित कार्निवल उत्सव में कॉलेज फंड से करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाने की खबर सामने आने के बाद छात्र राजनीति गरमा गई है. एनएसयूआई छात्र संगठन और कॉलेज के छात्र-छात्राओं में इस फैसले को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है. सोमवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक मुंडेला के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य का घेराव कर विरोध दर्ज कराया और खर्च को लेकर सवाल उठाए.

छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है. शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं, ऐसे में कॉलेज फंड की इतनी बड़ी राशि को कार्निवल जैसे कार्यक्रम पर खर्च करना अनुचित है. छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन पहले जरूरी सुविधाओं को सुधारने के बजाय दिखावटी आयोजनों पर ध्यान दे रहा है.

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष और छात्र नेता दीपक मुंडेला ने कहा कि संगठन को कार्निवल आयोजन से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन खर्च की एक सीमा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि महाविद्यालय कार्निवल पर ढाई लाख रुपये तक खर्च करता है तो एनएसयूआई को इस पर कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन इससे अधिक राशि खर्च की जाती है तो वह पूरी तरह नियमों, टेंडर प्रक्रिया और पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए.

दीपक मुंडेला ने बताया कि घेराव के दौरान प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए ही कार्निवल का आयोजन किया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से कॉलेज प्रशासन की तैयारियां चल रही हैं, उससे छात्रों को भरोसा नहीं है कि उनकी बातों को गंभीरता से लिया जाएगा.

गौरतलब है कि 7 फरवरी को प्रस्तावित इस कार्निवल उत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है. ऐसे में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं, लेकिन छात्रों का कहना है कि जब तक महाविद्यालय की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक कॉलेज फंड से भारी भरकम खर्च का फैसला सही नहीं ठहराया जा सकता.

Related Posts

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नवनिर्मित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में उत्तराखंड शासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक…

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

  • By Admin
  • July 29, 2026
  • 15 views
देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 18 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 21 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 20 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 21 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 13 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई