तमंचे के बल पर बाइक लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देहरादून अपहरण कांड से भी निकला कनेक्शन

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी देहरादून में एक महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में भी शामिल पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार अपहरण की योजना विफल होने और पैसों की कमी के चलते आरोपियों ने हरिद्वार में लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सिडकुल कोतवाली प्रभारी अजय शाह ने बताया कि 24 सितंबर को अन्नेकी हेतमपुर निवासी पंकज कुमार अपनी पल्सर बाइक से शिवालिक नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रानीपुर रो नदी के पास चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर उनकी बाइक, मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर सिडकुल कोतवाली में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। कोतवाली प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस ने नवोदय स्कूल के सामने पीठ मैदान के पास से दीपक और आकाश उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, एक आरसी, आधार कार्ड, पर्स और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

देहरादून अपहरण प्रयास के बाद पहुंचे थे हरिद्वार

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे 23 सितंबर को देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक महिला के अपहरण के प्रयास की घटना में शामिल थे। उस मामले में गिरफ्तारी के डर से वे कार लेकर हरिद्वार आ गए थे। अगले दिन पैसों की तंगी होने पर दीपक और उसके तीन साथियों ने पेंटागन मॉल के पीछे नदी किनारे शराब पी और फिर वहां से गुजर रहे बाइक सवार को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दो अन्य आरोपी बाइक और मोबाइल बेचने के लिए गए थे और अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। उनके लौटने से पहले ही पुलिस ने दीपक और आकाश को दबोच लिया।

देहरादून अपहरण कांड में भी था दीपक का नाम

गौरतलब है कि देहरादून पुलिस पहले ही महिला अपहरण प्रयास मामले का खुलासा कर चुकी है। इस मामले में एक 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में युवती ने बताया था कि वह पिछले करीब दो वर्षों से दीपक को जानती थी और दोनों मिलकर कारोबार शुरू करना चाहते थे।

इसी दौरान उनकी पहचान सुषमा वर्मा नामक महिला से हुई। डेयरी व्यवसाय को लेकर हुए विवाद के बाद महिला को सबक सिखाने के उद्देश्य से अपहरण की योजना बनाई गई थी। युवती के अनुसार इस साजिश में दीपक ने उसका साथ दिया था। हालांकि उस समय दीपक पुलिस के हाथ नहीं लग सका था, लेकिन अब हरिद्वार में लूट के मामले में उसकी गिरफ्तारी हो गई है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

कोतवाली प्रभारी अजय शाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देहरादून में महिला अपहरण के प्रयास और हरिद्वार में लूट की घटना में शामिल थे। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • दीपक पुत्र दिलीप कुमार (21 वर्ष), निवासी ग्राम खागा, जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार।
  • आकाश उर्फ पहाड़ी पुत्र अनिल (26 वर्ष), निवासी ग्राम नगर, जिला पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार।

पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे गिरोह के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही थी जीएमओयू की बस, चालक समेत करीब 30 लोग थे सवार; एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले…

2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

1 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति, लोक भवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन केदारनाथ धाम के लिए होंगी रवाना; 11 नवंबर को बंद होंगे मंदिर के कपाट देहरादून:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 21 views
पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 17 views
2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

  • By Admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

  • By Admin
  • October 19, 2026
  • 16 views
नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

पौड़ी में BJP को झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने 8 साल बाद छोड़ी पार्टी; बोले- घुटन महसूस हो रही थी

  • By Admin
  • October 18, 2026
  • 19 views
पौड़ी में BJP को झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने 8 साल बाद छोड़ी पार्टी; बोले- घुटन महसूस हो रही थी

रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद की जांच करेगी SIT, 10 सदस्यीय टीम गठित; वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजा

  • By Admin
  • October 17, 2026
  • 23 views
रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद की जांच करेगी SIT, 10 सदस्यीय टीम गठित; वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजा