हरिद्वार में 17 वर्षीय छात्रा की मौत, कार चालक ने होमगार्ड पर किया धारदार हथियार से हमला; मसूरी में दो घायल

हरिद्वार: हरिद्वार में अलग-अलग घटनाओं में एक 17 वर्षीय छात्रा की मौत और एक होमगार्ड के घायल होने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने फ्लाईओवर से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, ज्वालापुर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद भाग रहे एक कार चालक ने पीछा कर रहे होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में होमगार्ड के हाथ का अंगूठा कट गया। इधर मसूरी के भट्टा गांव के पास स्कूटी दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए।

फ्लाईओवर से गिरने के बाद 17 वर्षीय छात्रा की मौत

हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हालत में मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने छात्रा को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती थी और पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी। वह अपनी मां के साथ रहती थी। छात्रा के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

परिजनों के मुताबिक, बीते शनिवार रात बड़ी बहन ने छात्रा को पढ़ाई को लेकर डांटा था। इसके बाद छात्रा घर से बाहर चली गई। कुछ देर बाद उसके फ्लाईओवर से गिरने की जानकारी सामने आई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। छात्रा की मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा?

खड़खड़ी चौकी प्रभारी नवीन नेगी ने बताया कि फ्लाईओवर से गिरने के बाद 17 वर्षीय छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

कार चालक ने होमगार्ड की गर्दन पर किया धारदार हथियार से हमला

इधर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिलोक तिराहे पर पीछे से एक कार में टक्कर मारने के बाद भाग रहे युवक ने पीछा कर रहे होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर ख्याति ढाबे के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, रविवार को हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही एक कार ने हरिलोक तिराहे पर दूसरी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से भागने लगा। तिराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड संजीव कुमार और कृष्णपाल ने कार का पीछा शुरू कर दिया और घटना की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।

बहादराबाद क्षेत्र में ख्याति ढाबे के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के अगले दोनों पहिए फट गए। इसके बाद चालक कार से बाहर निकलकर भागने लगा।

बचाव में होमगार्ड का अंगूठा कटा

होमगार्ड संजीव कुमार ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि युवक ने कार से धारदार हथियार निकाला और संजीव कुमार की गर्दन पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए होमगार्ड ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे धारदार हथियार उसके दाहिने हाथ के अंगूठे पर लगा और अंगूठा कट गया।

हमले के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए पास के गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया। घायल होमगार्ड को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसके अंगूठे में पांच टांके लगाए।

पुलिस ने आरोपी की कार कब्जे में ले ली है। आरोपी की तलाश में आसपास के क्षेत्र में कांबिंग भी की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सीओ संजय चौहान ने बताया कि होमगार्ड संजीव कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

मसूरी में अनियंत्रित स्कूटी पैराफिट से टकराई, दो घायल

मसूरी के भट्टा गांव के पास भी रविवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। चाय-रोटी रेस्टोरेंट के सामने एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से जा टकराई।

हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक के पैर में गंभीर फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि उसके चेहरे पर भी चोट आई है। घायल युवक को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय मसूरी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और स्थानीय स्तर पर हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Posts

नैनीताल के मेहरागांव में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से नेपाल के दो मजदूरों की मौत

दीवार निर्माण के दौरान हुआ हादसा, एक मजदूर घायल; परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मेहरागांव…

देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर; चालक समेत चार लोग फरार

चंदन नगर में देर रात हुआ हादसा, पांच स्कूटी और दो बाइक क्षतिग्रस्त; एक युवक घायल, पुलिस ने क्रेन से वाहन हटाकर कब्जे में लिया देहरादून: राजधानी देहरादून में बुधवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनीताल के मेहरागांव में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से नेपाल के दो मजदूरों की मौत

  • By Admin
  • October 23, 2026
  • 11 views
नैनीताल के मेहरागांव में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से नेपाल के दो मजदूरों की मौत

देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर; चालक समेत चार लोग फरार

  • By Admin
  • October 22, 2026
  • 29 views
देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर; चालक समेत चार लोग फरार

पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 25 views
पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 21 views
2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

  • By Admin
  • October 20, 2026
  • 19 views
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

  • By Admin
  • October 19, 2026
  • 20 views
नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी