देहरादून में स्कूल के बाहर युवकों की गुंडागर्दी, दो युवकों को बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो सामने आने के बाद दो गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक स्कूल के बाहर युवकों के समूह द्वारा दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए बेल्ट, लात-घूंसों और डंडों से पीटते देखा जा सकता है। मामले में पटेल नगर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत 15 से 20 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों आदित्य और प्रज्वल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

स्कूली छात्र के साथ मारपीट देखकर करने पहुंचे थे बीच-बचाव

देव ऋषि एनक्लेव, देहराखास निवासी अंकज पुत्र लाल सिंह ने पटेल नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, अंकज अपने साथी विवेक सहनी के साथ लालपुर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान उन्होंने कुछ युवकों को एक स्कूली छात्र के साथ मारपीट करते देखा।

बताया गया कि छात्र ने दोनों युवकों से मदद मांगी। जब अंकज और विवेक ने मारपीट कर रहे युवकों से इसकी वजह पूछी और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपी कथित तौर पर भड़क गए और दोनों पर हमला कर दिया।

बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, बेल्ट और डंडों से हमला

शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावरों ने अंकज और विवेक के साथ मारपीट की। इस दौरान डंडों, पाटल और बेल्ट का इस्तेमाल किया गया। सामने आए वीडियो में एक युवक विवेक के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटता दिखाई दे रहा है। वहीं, आसपास मौजूद कई युवक उस पर लात-घूंसों, बेल्ट और डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

मारपीट में विवेक के सिर पर चोट आई, जिसके बाद अंकज उसे उपचार के लिए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गया। पीड़ित ने पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है।

मोबाइल, चांदी की चेन और 8 हजार रुपये छीनने का आरोप

पीड़ित अंकज ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान विवेक का मोबाइल फोन, गले में पहनी चांदी की चेन और जेब में रखे 8 हजार रुपये भी छीन लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

पटेल नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रज्वल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार और 15 से 20 अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 191(2) और 309(6) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने दबिश देकर आदित्य और प्रज्वल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

सीओ सदर अंकित कंडारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पटेल नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया था। मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान मारपीट और सामान छीनने के आरोपों से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही थी जीएमओयू की बस, चालक समेत करीब 30 लोग थे सवार; एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले…

2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

1 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति, लोक भवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन केदारनाथ धाम के लिए होंगी रवाना; 11 नवंबर को बंद होंगे मंदिर के कपाट देहरादून:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 22 views
पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 18 views
2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

  • By Admin
  • October 20, 2026
  • 15 views
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

  • By Admin
  • October 19, 2026
  • 18 views
नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

पौड़ी में BJP को झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने 8 साल बाद छोड़ी पार्टी; बोले- घुटन महसूस हो रही थी

  • By Admin
  • October 18, 2026
  • 19 views
पौड़ी में BJP को झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने 8 साल बाद छोड़ी पार्टी; बोले- घुटन महसूस हो रही थी

रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद की जांच करेगी SIT, 10 सदस्यीय टीम गठित; वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजा

  • By Admin
  • October 17, 2026
  • 23 views
रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद की जांच करेगी SIT, 10 सदस्यीय टीम गठित; वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजा