पिथौरागढ़: सड़क हादसे, ठंड और आत्महत्या की घटनाओं से जिले में मातम

पिथौरागढ़ जिले में बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। धारचूला में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठंड से एक ग्रामीण की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं बेरीनाग क्षेत्र में एक विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सड़क हादसे में छात्र की मौत

जिले के सीमांत क्षेत्र धारचूला में धारचूला-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइकिल चला रहे एक छात्र को शनिवार देर शाम टैक्सी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और टैक्सी चालक ने गंभीर रूप से घायल छात्र को धारचूला उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान निगालपानी निवासी हर्षित थलाल (16) के रूप में हुई है। बताया गया कि हर्षित शनिवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइकिल चला रहा था, तभी कालिका की ओर से आ रही टैक्सी ने उसे टक्कर मार दी। चिकित्सक डॉ. चेतन आनंद ने बताया कि छात्र को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रभारी कोतवाल अंबी राम आर्य ने बताया कि परिजनों की ओर से टैक्सी चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हर्षित की मौत से स्कूल में भी शोक की लहर है। वह केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। विद्यालय के प्राचार्य राहुल देव ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।

ठंड से ग्रामीण की मौत की आशंका

दूसरी घटना पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग की है, जहां रात्रि गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों को सड़क किनारे एक ग्रामीण पड़ा मिला। उसे 108 सेवा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर ग्रामीण की मौत ठंड से होने की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मृतक की पहचान रावलगांव निवासी प्रकाश राम (45) के रूप में हुई है। प्रकाश ऐंचोली क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान में काम करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह बीते दिन दोपहर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात उसे सड़क किनारे पड़ा हुआ पाया गया।

विक्षिप्त युवक ने की आत्महत्या

तीसरी घटना बेरीनाग क्षेत्र के पांखू के कोटगाड़ी गांव की है, जहां बूंगाछीना के सिरौली गांव निवासी दीप चंद्र भट्ट पुत्र जीवानंद भट्ट (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि दीप चंद्र 9 दिसंबर को अपनी मां के साथ बड़ी बहन के घर कोटगाड़ी आया था। घटना से पहले वह देर रात तक कोटगाड़ी मंदिर में चल रहे भजन-कीर्तन में मौजूद था। बाद में बहन के घर के पास खेत में उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इन तीनों घटनाओं से पिथौरागढ़ जिले में शोक का माहौल है। पुलिस ने सभी मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 8 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार