खटीमा में तुषार शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग

खटीमा: उधम सिंह नगर जिले की खटीमा कोतवाली पुलिस ने तुषार शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हाशिम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात पुलिस ने खटीमा के झनकट क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे में छिपे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

इससे पहले हत्याकांड को लेकर खटीमा में हालात तनावपूर्ण हो गए थे। हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर आक्रोशित लोगों ने खटीमा बस स्टेशन क्षेत्र में हत्यारोपी के पिता की दुकान में आगजनी और तोड़फोड़ करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और क्षेत्र में धारा 163 लागू कर हालातों को नियंत्रण में लिया गया।

इन्हीं तनावपूर्ण हालातों के बीच खटीमा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि तुषार शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्लामनगर निवासी हाशिम झनकट स्थित एक ईंट भट्ठे में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शनिवार और रविवार की रात करीब एक बजे इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान हाशिम ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

गौरतलब है कि 12 दिसंबर की रात खटीमा बस स्टेशन के समीप दो गुटों के बीच हुए संघर्ष और चाकूबाजी की घटना में युवक तुषार शर्मा की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से क्षेत्र में लगातार तनाव बना हुआ था।

एडिशनल एसपी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सहयोग से फिलहाल खटीमा में शांति व्यवस्था बनी हुई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और लगातार दबिश दी जा रही है।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 6 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 8 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार