रुद्रप्रयाग: गुलदार के हमले में 5 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में दहशत, कई स्कूलों में दो दिन की छुट्टी

रुद्रप्रयाग: जिले के सिंद्रवाणी (छिनका, नगरासू) क्षेत्र में गुलदार के हमले का दर्दनाक मामला मंगलवार देर रात भयावह अंजाम तक पहुंच गया। दिनभर चली उम्मीदों और रातभर चले सघन सर्च व रेस्क्यू अभियान के बाद करीब रात 11 बजे जंगल से 5 वर्षीय मासूम दक्ष का शव बरामद किया गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और एहतियातन कई स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मंगलवार देर रात हुई इस घटना का असर पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसील, सारी, छिनका, झालीमठ, हिलोराधार, सिंद्रवाणी के साथ ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका और जूनियर हाईस्कूल ककोड़ाखाल में बुधवार और गुरुवार की छुट्टी घोषित की है।

गांव में मातम, हर आंख नम

मासूम दक्ष की मौत के बाद सिंद्रवाणी और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भय इस कदर व्याप्त है कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी संकोच कर रहे हैं। शाम ढलते ही गांवों में सन्नाटा पसर जा रहा है।

वन विभाग की तैयारी, लेकिन चिंता बरकरार

एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि गुलदार की लगातार गतिविधियों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वन विभाग की गश्ती टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि केवल पिंजरे लगाना पर्याप्त नहीं है और स्थायी समाधान की जरूरत है।

प्रशासन पर फूटा गुस्सा, उक्रांद ने लगाए गंभीर आरोप

इस दर्दनाक घटना को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने वन विभाग और जिला प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली ने कहा कि यह हादसा प्रशासन द्वारा समय रहते जनता की चेतावनियों को नजरअंदाज करने का परिणाम है। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ माह पूर्व इसी क्षेत्र के जोदंला (पाली मल्ली) गांव में भी गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “जनता का सब्र जवाब दे रहा है। यदि वन विभाग और जिला प्रशासन अब भी नहीं जागे, तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं।”

घंटों की तलाश के बाद मिला शव

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात छिनका, नगरासू क्षेत्र में गुलदार ने 5 वर्षीय दक्ष पर हमला कर उसे जंगल की ओर खींच ले गया था। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद देर रात दक्ष का शव गांव से कुछ दूरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ।

इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में मानव और वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Related Posts

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऋषिकेश से राजस्थान के जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में हाईवे पर अचानक भीषण आग…

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 4 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 8 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता