हरिद्वार: स्वच्छता के लिए नगर निगम की अनोखी पहल, किन्नर समाज की सोनिया बनीं ब्रांड एंबेसडर

हरिद्वार: स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हरिद्वार नगर निगम ने एक सराहनीय और मिसाल कायम करने वाली पहल की है. नगर निगम ने किन्नर समाज से जुड़ी सोनिया किन्नर को स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से समाज के हर वर्ग तक स्वच्छता का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा और समावेशी सोच को भी मजबूती मिलेगी.

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में सोनिया किन्नर को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने का आधिकारिक पत्र सौंपा. उत्तराखंड में यह पहला अवसर है, जब किसी नगर निगम ने किन्नर समाज के प्रतिनिधि को स्वच्छता अभियान का चेहरा बनाया है. इस पहल को सामाजिक समानता और सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में सोनिया किन्नर विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी. अभियान के तहत साफ-सफाई, कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त हरिद्वार और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने जैसे विषयों पर लोगों से संवाद किया जाएगा. नगर निगम की ओर से उन्हें समय-समय पर आवश्यक सहयोग, प्रचार सामग्री और अभियान से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है. किन्नर समाज को इस मुहिम से जोड़कर नगर निगम समावेशी सोच को आगे बढ़ा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल लोगों को प्रेरित करेगी और स्वच्छ हरिद्वार के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी.

नगर निगम की इस पहल की शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने खुलकर सराहना की है. लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में समानता और सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं.

उल्लेखनीय है कि हरिद्वार में सोनिया किन्नर ‘सोनिया बुआ’ के नाम से जानी जाती हैं. इस अवसर पर सोनिया किन्नर ने कहा कि किन्नर समाज हमेशा समाज सेवा में आगे रहा है. नगर निगम प्रशासन ने जिस उद्देश्य से उन्हें इस अभियान से जोड़ा है, वे पूरी निष्ठा से उसे आगे बढ़ाएंगी. उन्होंने कहा कि पूरा हरिद्वार उनका घर है और वे घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगी. समाज के हर वर्ग को साथ जोड़कर हरिद्वार को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया.

Related Posts

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऋषिकेश से राजस्थान के जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में हाईवे पर अचानक भीषण आग…

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 4 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 8 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता