खटीमा: व्यापार मंडल चुनाव में हंगामा, मतगणना रोकी गई, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

खटीमा: उधम सिंह नगर के खटीमा में बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव मतगणना के दौरान भारी हंगामा हो गया. चुनावी प्रक्रिया राजनीति की भेंट चढ़ती नजर आई, जब मतगणना स्थल पर धांधली के आरोप लगने के बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गईं. हालात बिगड़ते देख प्रशासन के निर्देश पर चुनाव समिति ने मतगणना तत्काल प्रभाव से रोक दी. साथ ही सभी मतपेटियों को सील कर मतगणना स्थल के कमरों को भी बंद कर दिया गया है.

बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हुए मतदान में कुल 3202 मतदाताओं में से 2704 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शाम को मतगणना शुरू होने के बाद कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद जरीफ को विजयी घोषित किया गया. हालांकि, इसके तुरंत बाद विवाद तब खड़ा हो गया जब कुल पड़े मतों की तुलना में मतपेटियों में 27 वोट कम पाए गए.

इसी मुद्दे को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल पर हंगामा शुरू कर दिया और चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए मतगणना रोकने की मांग की. स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब क्षेत्रीय विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए.

हंगामा बढ़ता देख मौके पर एसडीएम, कोतवाल समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया. प्रशासन और पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन हालात शांत न होने पर चुनाव समिति को मतगणना रोकने के निर्देश दिए गए. इसके बाद सभी मतपेटियों को धर्मशाला के एक कमरे में सील कर दिया गया और कमरे को भी बंद कर दिया गया.

चुनाव पर्यवेक्षक महेश जोशी और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुड्डी ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर मतगणना रोकी गई है. आगे मतगणना कब और कैसे होगी, इसका निर्णय प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा लिया जाएगा.

पूरे घटनाक्रम के बाद देर रात खटीमा चौराहे पर भी भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी होती रही. दोनों दलों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Related Posts

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऋषिकेश से राजस्थान के जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में हाईवे पर अचानक भीषण आग…

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 4 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 8 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता