पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार बाबा दुकान विवाद पर पुलिस सख्त, भड़काऊ बयान देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार बाबा दुकान विवाद को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या गलत जानकारी फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार 6 फरवरी को पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ बयान जारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान जारी किए गए थे, जिससे कोटद्वार शहर का माहौल प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी. मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. ऐसे में पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय है और संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की भ्रामक या उकसाने वाली सामग्री कानून-व्यवस्था को बिगाड़ सकती है.

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को कोटद्वार निवासी यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देता नजर आ रहा था. वीडियो के सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की गई.

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में अफवाह फैलाने या भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है. आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें और कोटद्वार में शांति व सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें. पुलिस ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच, कोटद्वार में 26 जनवरी को हुई घटना के 11 दिन बाद कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. कोटद्वार में सभी लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम को राजनीति के चलते जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बाहर से आकर यहां इंटरव्यू ले रहे हैं, जिससे यह समझना मुश्किल हो जाता है कि वे मामला शांत करने आए हैं या इसे और भड़काने.

Related Posts

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऋषिकेश से राजस्थान के जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में हाईवे पर अचानक भीषण आग…

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 4 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 8 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता