हरिद्वार: कनखल में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी, दो दिन से लापता था 15 वर्षीय कुणाल

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के इंद्रा बस्ती में श्रीयंत्र मंदिर के पास एक नाबालिग बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान 15 वर्षीय कुणाल सैनी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार रोहताश सैनी मूल रूप से लक्सर के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से कनखल की इंद्रा बस्ती में परिवार सहित रह रहे थे. दो दिन पहले उनका बेटा कुणाल सैनी घर से टहलने की बात कहकर निकला था और परिजनों को बताया था कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा. लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की.

परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों, दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कुणाल का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने कनखल पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने भी बच्चे की तलाश के लिए प्रयास शुरू किए. शनिवार शाम को घर से कुछ ही दूरी पर श्रीयंत्र मंदिर के पास झाड़ियों में कुणाल का शव मिलने की सूचना मिली.

शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. अपने बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि किशोर की मौत के कारणों की जांच की जा रही है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके साथ ही कुणाल के दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है.

Related Posts

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऋषिकेश से राजस्थान के जयपुर जा रही एक वोल्वो बस में हाईवे पर अचानक भीषण आग…

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
हरिद्वार में चलती वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्रियों की जान बची, विदेशी महिलाओं ने पुलिस का जताया आभार

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 7 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता