देहरादून: होली के बाद सीएम धामी पश्चिम बंगाल रवाना, परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल

देहरादून: होली पर्व के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। इसी अभियान में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री 4 मार्च को कोलकाता के लिए प्रस्थान कर गए।

1 मार्च से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा

दरअसल, भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से ‘परिवर्तन यात्रा’ चला रही है। इस यात्रा की शुरुआत 1 मार्च 2026 को हुई है और इसका समापन 15 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रस्तावित रैली के साथ होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री धामी 5 मार्च को पश्चिम बंगाल में आयोजित परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

जौलीग्रांट से कोलकाता के लिए उड़ान

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना हुए। वे शाम करीब साढ़े 6 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद वे एक निजी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

‘डबल इंजन’ सरकार का दावा

पश्चिम बंगाल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पार्टी के तय कार्यक्रमों के तहत वे परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण, घुसपैठ, अपराध और अत्याचार की स्थिति है और जनता परिवर्तन चाहती है।

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि देश में जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ की सरकार बन रही है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भी इस बार भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश की जनता को कुशासन और अपराध से मुक्ति मिलेगी।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 1 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 1 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 1 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार