विकासनगर: टोंस नदी में गिरे पिकअप चालक का 17वें दिन मिला शव, अणु पुल के पास बरामदगी

विकासनगर: देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में 16 फरवरी को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के 17 दिन बाद लापता चालक का शव बरामद कर लिया गया है। त्यूणी-अटाल मोटर मार्ग पर डाडू खड्ड के पास पिकअप वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर टोंस नदी में समा गया था। हादसे के बाद से चालक लापता था।

16 फरवरी को हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को एक पिकअप वाहन रोहडू (हिमाचल प्रदेश) से गोबर छोड़कर सहसपुर की ओर लौट रहा था। वाहन में 19 वर्षीय चालक रमन उर्फ साहिल, निवासी सारी हाटकोटी, शिमला (हिमाचल प्रदेश) और उसके साथ सैफ (22 वर्ष), निवासी मोरी, उत्तरकाशी सवार थे। बताया गया कि सैफ त्यूणी में वाहन से उतर गया था। इसके बाद डाडू खड्ड के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए टोंस नदी में जा समाया।

हादसे के बाद से चालक लापता था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार टोंस नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, लेकिन लंबे समय तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।

अणु पुल के पास मिला शव

थाना अध्यक्ष त्यूणी अश्विनी बलूनी ने बताया कि परिजनों द्वारा चालक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 4 मार्च को अणु गांव स्थित अणु पुल के पास टोंस नदी से एसडीआरएफ और थाना त्यूणी पुलिस ने चालक का शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इस घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार