देहरादून में यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के दौरान हंगामा: युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देहरादून के उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले युवा फेस्ट कार्यक्रम से पहले उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भीड़ हटाने पहुंची पुलिस और एक युवक के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

घटना थाना प्रेमनगर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां रविवार को प्रस्तावित एक कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार से ही छात्रों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में छात्रों के एकत्र होने के कारण यूनिवर्सिटी गेट के बाहर लंबा जाम लग गया, जिससे परेशान होकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर प्रेमनगर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छात्रों से अपने वाहन हटाने की अपील की। इस दौरान एक युवक की पुलिस से कहासुनी हो गई। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक बहस करता रहा। जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा।

कुछ दूरी पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के बाद युवक बेहोश हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

मामले का संज्ञान लेते हुए देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंप दी गई है।

वहीं एसपी सिटी प्रमोद कुमार का इस मामले में बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई थी, बावजूद इसके वहां भीड़ जुट रही थी, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। पुलिस टीम को जाम खुलवाने भेजा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ युवक पुलिस से बहस कर रहे थे, जिन्हें हटाने के लिए “हल्का बल प्रयोग” किया गया।

हालांकि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

खटीमा/टनकपुर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा-2024 के परिणामों में चंपावत जिले के टनकपुर की बेटी अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन…

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक पर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नैनीताल के रामनगर निवासी 30 वर्षीय बबीता पांडे का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार चल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 4 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 3 views
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में दिव्यांग धावक अनुराग रावत बने प्रेरणा की मिसाल, 10 किमी दौड़ पूरी कर जीता सबका दिल

रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 7 views
रुद्रपुर में बड़ा हादसा टला: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार

  • By Admin
  • June 1, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में कांवड़िए को मारी गोली, गंगाजल लेकर लौट रहे युवक की हालत गंभीर, हमलावर फरार