काशीपुर: पेंटिंग टूल्स फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया; आग बुझाने में लग सकते हैं कई घंटे ।

काशीपुर: उधम सिंह नगर जनपद के आईटीआई थाना क्षेत्र में स्थित पेंटिंग टूल्स की एक फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.

जानकारी के मुताबिक आईटीआई थाना क्षेत्र के महुआखेड़ागंज स्थित नंद नगर इंडस्ट्रियल एस्टेट फेस-1 में डेकोर पेंटिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री संचालित है. इसी फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी दहशत फैल गई.

आग बुझाने के लिए पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका. बताया जा रहा है कि दोपहर में लगी यह आग देर शाम तक लगातार धधकती रही. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

कंपनी में कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

वहीं, कंपनी में मौजूद सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, जो राहत की बात है. हालांकि, फैक्ट्री में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

घटनास्थल के आसपास काले धुएं का घना गुबार उठता नजर आ रहा है, वहीं आग की लपटें भी लगातार दिखाई दे रही हैं, जो स्थिति की भयावहता को दर्शा रही हैं. फिलहाल, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत में जुटी हुई है.

क्या बोले दमकल विभाग के चीफ फायर ऑफिसर?

उधम सिंह नगर से मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के चीफ फायर ऑफिसर ईशान कटारिया ने बताया कि काशीपुर दमकल विभाग के साथ-साथ आसपास की फैक्ट्रियों की दमकल गाड़ियां भी आग बुझाने के कार्य में लगी हुई हैं. उन्होंने कहा कि आग की भयावहता को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे पूरी तरह बुझाने में अभी कई घंटे लग सकते हैं. दमकल विभाग पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

Related Posts

देहरादून में नवविवाहिता शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डोईवाला थाना क्षेत्र के हर्रावाला स्थित दिल्ली फार्म में नवविवाहिता और सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

खटीमा: 14 हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार दो तहसील कर्मियों को छोड़ा गया, 20 घंटे बाद खत्म हुआ आंदोलन ।

खटीमा: ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज तहसील में विजिलेंस की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ बड़ा विवाद आखिरकार करीब 20 घंटे बाद समाप्त हो गया। 14 हजार रुपये की रिश्वत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में नवविवाहिता शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा

  • By Admin
  • July 31, 2026
  • 14 views
देहरादून में नवविवाहिता शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा

खटीमा: 14 हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार दो तहसील कर्मियों को छोड़ा गया, 20 घंटे बाद खत्म हुआ आंदोलन ।

  • By Admin
  • July 30, 2026
  • 20 views
खटीमा: 14 हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार दो तहसील कर्मियों को छोड़ा गया, 20 घंटे बाद खत्म हुआ आंदोलन ।

रुद्रप्रयाग: तिमली-बड़मा लिंक मार्ग दूसरे दिन भी बंद, 80 गांवों का संपर्क प्रभावित; उफनती मंदाकिनी और भूस्खलन से केदारघाटी हाई अलर्ट पर

  • By Admin
  • July 30, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग: तिमली-बड़मा लिंक मार्ग दूसरे दिन भी बंद, 80 गांवों का संपर्क प्रभावित; उफनती मंदाकिनी और भूस्खलन से केदारघाटी हाई अलर्ट पर

देहरादून में बड़ा हादसा टला: जाखन नदी के तेज बहाव में बह रही 12 वर्षीय बच्ची को सेना के जवान और तीन युवकों ने बचाया

  • By Admin
  • July 30, 2026
  • 23 views
देहरादून में बड़ा हादसा टला: जाखन नदी के तेज बहाव में बह रही 12 वर्षीय बच्ची को सेना के जवान और तीन युवकों ने बचाया

रुद्रप्रयाग में गुलदार से भिड़ी 65 वर्षीय महिला: दरांती से किया पलटवार, बहादुरी से बचाई अपनी जान ।

  • By Admin
  • July 30, 2026
  • 17 views
रुद्रप्रयाग में गुलदार से भिड़ी 65 वर्षीय महिला: दरांती से किया पलटवार, बहादुरी से बचाई अपनी जान ।

देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।

  • By Admin
  • July 29, 2026
  • 16 views
देहरादून: प्रेमनगर पुल की धंसी एप्रोच रोड पर शासन सख्त, तीन दिन में रिपोर्ट तलब; लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई ।