रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रुद्रपुर: शहर के त्रिशूल चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

त्रिशूल चौक पर टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे तक बनी रही अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर 2026 को रुद्रपुर पुलिस को सूचना मिली कि त्रिशूल चौक स्थित ट्रैफिक कार्यालय के सामने लगे मोबाइल टावर पर एक महिला चढ़ गई है। महिला काफी ऊंचाई पर पहुंचकर नीचे कूदने की धमकी दे रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

महिला की स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। सभी विभागों की संयुक्त टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद घबराई हुई महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

महिला की पहचान दिनेशपुर के जगतपुरी निवासी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र की रहने वाली है।

बेटे के खिलाफ दर्ज है पॉक्सो एक्ट का मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, महिला के बेटे के खिलाफ दिनेशपुर थाने में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 79 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 11 और 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने महिला के आरोपी बेटे को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पुलिस का आरोप है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर महिला ने टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस के अनुसार, महिला का यह कदम मामले के वादी और पुलिस पर दबाव बनाने तथा कानूनी कार्रवाई को प्रभावित करने के उद्देश्य से उठाया गया।

यातायात भी हुआ प्रभावित, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सार्वजनिक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि, पुलिस ने मौके पर स्थिति नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था संभाली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि दिनेशपुर थाने में महिला के बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 79 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 11 और 12 के तहत मुकदमा दर्ज है। विवेचना के दौरान आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। साथ ही नाबालिग पीड़ित की पहचान और गोपनीयता का पूरी तरह ध्यान रखा जा रहा है।

Related Posts

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

रुद्रप्रयाग: सिलगढ़ क्षेत्र के कुरछोला स्थित अर्जुन बैंड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में बारात की खुशियां गूंज…

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

लक्सर: उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 9 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 15 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 14 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें