हरिद्वार: वीआईपी कंट्रोवर्सी केस में सुरेश राठौर से 5 घंटे पूछताछ, उर्मिला ने मोबाइल जमा करने को मांगा समय, CBI जांच की संस्तुति

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी वीआईपी कंट्रोवर्सी मामले में जांच तेज हो गई है। शुक्रवार 9 जनवरी को पूर्व विधायक सुरेश राठौर हरिद्वार स्थित एसओजी कार्यालय में विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पेश हुए, जहां उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग, उसमें लिए गए नामों और पूरे प्रकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए गए।

अंकिता भंडारी हत्याकांड की वीआईपी कंट्रोवर्सी को लेकर सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार के बहादराबाद और झबरेड़ा थाने, जबकि देहरादून के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थाने में मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी मामलों में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद ही सुरेश राठौर जांच में सहयोग के लिए एसआईटी के सामने पेश हुए।

एसआईटी पूछताछ के बाद सुरेश राठौर ने मीडिया से बातचीत में पूरे मामले को साजिश करार दिया। उन्होंने दावा किया कि ऑडियो प्रकरण के पीछे उर्मिला सनावर की साजिश है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। राठौर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के इशारे पर उन्हें बदनाम किया गया है और सच सामने आने पर सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे।

उर्मिला सनावर ने मोबाइल जमा करने के लिए मांगा समय

वहीं शुक्रवार 9 जनवरी को उर्मिला सनावर को अपना मोबाइल फोन कोर्ट में जमा करना था, लेकिन उन्होंने मोबाइल जमा नहीं कराया। उर्मिला की ओर से मोबाइल जमा करने के लिए एक दिन का समय मांगा गया है। इस संबंध में जांच अधिकारी की ओर से शुक्रवार को न्यायालय में पत्र भी प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार, एसआईटी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों व साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

कथित ऑडियो के बाद दर्ज हुए मुकदमे

बताया जा रहा है कि कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच बातचीत के दौरान कई लोगों के नाम लिए गए थे। इसी ऑडियो के सामने आने के बाद देहरादून और हरिद्वार में दोनों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। मुकदमे दर्ज होने के बाद दोनों ही कुछ समय के लिए गायब हो गए थे।

हालांकि, 7 जनवरी को उर्मिला सनावर ने देहरादून पुलिस के सामने, 8 जनवरी को हरिद्वार में, जबकि 9 जनवरी को सुरेश राठौर ने हरिद्वार में अपने बयान दर्ज कराए हैं।

CBI जांच की संस्तुति

इसी बीच, शुक्रवार 9 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की संस्तुति भी कर दी है। इस फैसले के बाद पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सीबीआई जांच के दायरे में किन-किन तथ्यों और नामों की जांच होती है और इस बहुचर्चित मामले में आगे क्या निष्कर्ष सामने आते हैं।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल