उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी–बारिश, मैदानी जिलों में थंडरस्टॉर्म अलर्ट ।

देहरादून: उत्तराखंड में आज 27 जनवरी को एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है, जबकि मैदानी इलाकों में भी मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज दोपहर तक उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून समेत तराई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून में दोपहर 12 बजे के बाद बिजली चमकने के साथ थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी देखने को मिली, वहीं कुछ देर के लिए हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि विभाग द्वारा पहले ही 27 और 28 जनवरी के लिए उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा रही है, जबकि मैदानी इलाकों में दोपहर के बाद बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। यह मौसमीय गतिविधियां 28 जनवरी दोपहर 12 बजे तक समाप्त होने की संभावना है।

सीएस तोमर ने आगे बताया कि 30 और 31 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से 1 और 2 फरवरी तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि यह सिस्टम 23 जनवरी को देखने को मिली तीव्र गतिविधियों की तुलना में कम प्रभावी रहेगा।

चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बर्फबारी:

रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है। वहीं चमोली और उत्तरकाशी के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी की सूचना है। गंगोत्री धाम, गौमुख ट्रेक और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जबकि निचले क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे पहले 23 और 24 जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बर्फबारी दर्ज की गई थी।

उत्तरकाशी में बिजली आपूर्ति बाधित:

डेल्टा के अनुसार वर्तमान समय में गंगोत्री, मोरी और हर्षिल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी है। अन्य सभी तहसील क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू से सुक्की टॉप तक यातायात सुचारू है, जबकि सुक्की टॉप से गंगोत्री तक सड़क पर 4×4 वाहनों के लिए नॉन-स्किड चेन के साथ यातायात संचालित किया जा रहा है। बर्फ और पाले से प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए बीआरओ द्वारा नमक और चुने का छिड़काव किया जा रहा है।

वहीं तहसील भटवाड़ी अंतर्गत धराली से गंगोत्री क्षेत्र तथा तहसील मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र के 8 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। प्रशासन और संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने